Homeदुनियाब्रिक्स सम्मलेन में पीएम मोदी लेंगे हिस्सा ,भारत के लिए काफी अहम...

ब्रिक्स सम्मलेन में पीएम मोदी लेंगे हिस्सा ,भारत के लिए काफी अहम है यह बैठक !

Published on


न्यूज़ डेस्क 

वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक चौथाई हिस्सेदारी रखने वाले पांच बड़े देशों यानी ब्रिक्स का सम्मलेन इस बार दक्षिण अफ्रीका में 22 से 24 अगस्त को जोहान्सबर्ग में आयोजित हो रहा है। यह इस संगठन का 15 वां सम्मलेन है। प्रधान मंत्री मोदी भी इस सम्मलेन में हिस्सा लेने जा रहे हैं। 2019 के बाद पहली बार सभी नेता एक मंच पर पहुँच रहे हैं। कोविड महामारी के दौरान सभी नेता एक साथ नहीं मिल सके थे। सम्मलेन वर्चुअल ही हो पाए थे।        
     भारत के लिए यह सम्मलेन काफी अहमियत रखता है। भारत ब्रिक्स को वैश्विक संतुलन, विविधता और बहुलता का एक अहम मंच मानता है। इससे पहले 2021 में पीएम मोदी ने कहा था कि समूह ने पहले डेढ़ दशक में बहुत सफलता हासिल की है। अब हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि आगामी 15 वर्षों में ब्रिक्स और उपयोगी बने।’    जोहान्सबर्ग में आयोजित हो रहे इस सम्मलेन का विषय  ‘ब्रिक्स और अफ्रीका’ रखा गया है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने की पुष्टि की है। यह कोरोना महामारी और उसके बाद के वैश्विक प्रतिबंधों के उभरने के बाद व्यक्तिगत रूप से आयोजित होने वाला पहला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा।
                 प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 22 से 24 अगस्त तक जोहान्सबर्ग में रहेंगे। यहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से उनकी मुलाकात तय मानी जा रही है। पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच बैठक से पहले भारत और चीन में सैन्य कोर कमांडर स्तर की बैठक हुई है। बैठक का मकसद पूर्वी लद्दाख में दौलत बेग ओल्डी और चुशुल समेत दो स्थानों पर जारी गतिरोध को सुलझाना था।सम्मेलन के बाद अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की ओर से आमंत्रित अन्य देश शामिल होंगे। पीएम मोदी जोहान्सबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
                  इस शिखर सम्मेलन में ब्राजील, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेता भाग लेंगे। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, भारत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा  अगले सप्ताह जोहान्सबर्ग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वहीं रूस का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। जानकारी के मुताबिक, अगले सप्ताह के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सभी अफ्रीकी देशों सहित कुल 69 देशों को आमंत्रित किया गया है। दक्षिण अफ्रीकी विदेश मंत्री नलेदी पंडोर ने बताया है कि लैटिन अमेरिका, एशिया और कैरेबियाई देशों के नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है।
              रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। पुतिन सम्मेलन में वर्चुअली हिस्सा लेंगे। दक्षिण अफ्रीका ने कहा है कि आपसी समझौते से रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे, बैठक में रूसी संघ का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे।दरअसल, मार्च में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों का आरोप लगाते हुए पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। दक्षिण अफ्रीका आईसीसी का एक हस्ताक्षरकर्ता है। अगर पुतिन देश में आते हैं तो आईसीसी के सदस्य होने के नाते दक्षिण अफ्रीका को पुतिन को गिरफ्तार करना पड़ेगा।
 ब्रिक्स समेलन की चर्चाएं राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक समन्वय के क्षेत्रों पर केंद्रित होंगी। इसमें सदस्य देश व्यापार के अवसर, आर्थिक आपूर्ति और सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करेंगे। ब्रिक्स के अध्यक्ष के रूप में दक्षिण अफ्रीका पारस्परिक रूप से त्वरित विकास, सतत विकास और समावेशी बहुपक्षवाद पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसमें वैश्विक संस्थानों में सुधार और शांति प्रक्रियाओं में महिलाओं की सार्थक भागीदारी को मजबूत करना भी शामिल है।
               रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, अल्जीरिया, मिस्र और इथियोपिया सहित 40 से अधिक देशों ने ब्रिक्स समूह में शामिल होने में रुचि दिखाई है। शिखर सम्मेलन के एजेंडे में ब्लॉक के विस्तार पर चर्चा होने की संभावना है।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...