Homeदेशसीएम केजरीवाल ने भड़ी हुंकार ,दिल्ली को चाहिए पूर्ण राज्य का दर्जा...

सीएम केजरीवाल ने भड़ी हुंकार ,दिल्ली को चाहिए पूर्ण राज्य का दर्जा !

Published on



न्यूज़ डेस्क

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ऐलान किया कि उनकी पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा को लेकर चुनाव मैदान में जाएगी। इसी अजेंडे पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सभी सीटों पर बीजेपी की हार भी होगी।
           केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली सेवा कानून बनाकर दिल्ली की जनता के अधिकार को छीन लिए हैं लेकिन मै दिल्ली की जनता को यह आश्वासन देता हूँ कि आपको आपका अधिकार वापस दिलाकर ही दम लूंगा। हम किसी भी हालत में दिल्ली की जनता का काम रुकने नहीं देंगे।
         दिल्ली के सीएम ने आरोप लगाया कि दिल्ली में आज 18 लाख गरीबों के बच्चे अच्छे स्कूलों में पढ़ते हैं, मोहल्ला क्लीनिक में लोग फ्री में इलाज कराते हैं, बिजली का बिल जीरो आता है। लोग हमें आशीर्वाद देते हैं। बीजेपी जितने काम किए हैं सब पाप किए हैं। लोगों का इलाज रोका, फ्री बिजली रोकी. अब अगर आप पाप करोगे तो उसका परिणाम तो भुगतना पड़ेगा। ये जिंदगी भर यहीं बैठेंगे, अभी तो आठ हैं, अगली बार दो भी नहीं बचेंगे।
              अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम विदेशों में जाकर लोकतंत्र की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और यहां आकर उसे कुचलने का काम करते हैं। दिल्ली में जो ये मॉडल लेकर आए हैं वो संघी मॉडल है जहां सीएम के ऊपर अफसर होंगे। ये चौथी पास मॉडल है। मैं दिल्ली के लोगों का सिर कभी झुकने नहीं दूंगा।
                केजरीवाल ने दावा किया कि कुछ दिन पहले मेरे पास बीजेपी से कोई आया था और कह रहा था कि या तो तुम बीजेपी को सपोर्ट करो नहीं तो तुम्हें झुका देंगे या तोड़ देंगे. मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ जो दिल्ली की जनता को झुका दे या तोड़ दे, जो केजरीवाल को झुका दे। सीएम ने कहा कि अभी लाल किले से पीएम मोदी अगले हजार साल के मॉडल की बात कर रहे थे। अगर ये मॉडल ये होगा कि एक पीएम होगा, 32 गवर्नर होंगे और फिर वे देश चलाएंगे, तो ऐसा नहीं होगा। हजार साल तो क्या ये मॉडल देश की जनता पांच साल तक भी नहीं चलने देगी। आने वाले लोकसभा चुनाव में दिल्ली में बीजेपी सातों सीटें हारने वाली है और ये चुनाव दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...