Homeदेशमुझे गधे पर बिठाकर निकालो जुलूस, जनता से बोले कांग्रेस विधायक

मुझे गधे पर बिठाकर निकालो जुलूस, जनता से बोले कांग्रेस विधायक

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिला के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने जनता से अपील की है कि उन्हें गधे पर बिठाकर जुलूस निकाला जाए, शहर भर में जुलूस घूमाने के बाद उसे शमशान घाट तक ले जाया जाए और वहां पूजा पाठ कराया जाए।आपको यह जानकर आश्चर्य हो रहा होगा,लेकिन यह सच है। असल में नेताजी की मंशा नेक है और वह चाहते हैं की उनकी इस तरकीब से वहां बारिश हो जाए।

सोशल मीडिया से विधायक जी लेते हैं ज्ञान

कांग्रेस विधायक बाबू चंदेल ने गुरुवार को मीडिया के कैमरे के सामने अपना यह ख्वाहिश जाहिर किया।असल में विधायक जी का कहना है कि क्षेत्र के मुखिया को गधे पर बिठाकर घुमाया जाए और आखरी में शमशान पहुंचकर पूजा प्रार्थना की जाए तो तत्काल बारिश हो जाती है। यह टोटका विधायक जी ने सोशल मीडिया पर किसी वायरल पोस्ट में देखा था। वह अब इस टोटके की खुद पर आजमाना चाहते हैं।जनरल ने कहा कि वे श्योपुर के मुखिया यानी विधायक हैं। इसलिए जनता इकट्ठे होकर उनको गधे पर बिठाए और उनका जुलूस निकाले।

गधे पर बैठकर जुलुश निकाल कर श्मशान पूजा से होती है वर्षा

विधायक ने कहा उन्हें सोशल मीडिया से पता चला है कि उज्जैन इलाके के सरपंच को जनता ने गधे पर बैठ कर जुलूस निकाला था और उसे शमशान में ले जाकर पूजा की थी।उसके बाद तत्काल वहां बारिश होने लग गई थी।प्रदेश में कम बारिश की वजह से धान की फसल की बुवाई ठीक से नहीं हो पा रही है। बिजली के भी कम आने की वजह से ट्यूबवेल ठीक से चल पा रहा है।किसानों की फसल को सूखने से बचने के लिए विधायक जी ने खुद को गधे पर बिठाकर जुलूस निकालने की इच्छा जाहिर की है, ताकि इस टोटके से अच्छी बारिश हो सके और किसान खेती कर सके।

टोटके के साथ ही सरकार पर भी सुखाक्षेत्र घोषित करने की कर राजे मांग

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल एक तरफ सरकार से जिला को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग कर रहे हैं क्योंकि यहां बारिश नहीं होने की वजह से फसलें बर्बाद हो गईं हैं। वही दूसरी तरफ वे सोशल मीडिया पर दिखाई गई है टोटका पर भी पूरी तरह से विश्वास कर वैसा ही करने पर तुले हुए हैं।उन्होंने जनता से अपील की है की वे सब एक जगह इकट्ठा होएं और उन्हें गधे पर बिठाकर जुलूस निकाले और श्मशान ले जाकर पूजा करें ताकि अच्छी बारिश हो सके। उन्होंने कहा कि यह टोटका इंदौर इलाके का है जो हमेशा कारगर ही होता है।

 

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...