HomeदेशWeather Update Today: बिहार से लेकर दिल्ली तक होगी झमाझम बारिश, जानिए...

Weather Update Today: बिहार से लेकर दिल्ली तक होगी झमाझम बारिश, जानिए आज हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम

Published on

न्यूज डेस्क
देश के कई राज्यों में भारी बारिश के वजह से भारी तबाही देखने को मिल रही है। वहीं कई राज्यों में बारिश न होने के वजह से उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी शुक्रवार, 18 अगस्त को मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है। वहीं 18 और 20 अगस्त को झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इसके अलावा देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। बिहार में कम बारिश होने के वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार 18 अगस्त को राज्य में कुछ इलाकों में अगले तीन घंटे तेज बारिश होने के आसार हैं।

इधर हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचा रखी है। उत्तराखंड में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। हिमाचल की तीनों नदियां ब्यास, सतलुज और रावी उफान पर है. राज्य में कई इलाकों में लैंडस्लाइड की घटना हो रही है। जिसके चलते प्रभावित इलाकों से लोगों का रेस्क्यू भी जारी है। राज्य में बाढ़ जैसे हालात है। इसके अलावा 47 लोगों की मौत हो चुकी है। इस पहाड़ी प्रदेश में 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से अबतक बिगड़े हालातों में 217 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 18 अगस्त को सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।बारिश होने की उम्मीद है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 अगस्त को सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा राजस्थान, कोंकन और गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटका में हल्की बारिश होने की उम्मीद है.

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this