बीरेंद्र कुमार झा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की 40 दिनों की संकल्प यात्रा गुरुवार 17 अगस्त 2023 से शुरू हो गई है। वीर सहीद सीधो कान्हो की जन्मस्थली साहिबगंज के भोगनाडीह से इस संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई। इस मौके पर बाबूलाल ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि इस राज्य से हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को हटाने के संकल्प के साथ आपको संकल्प दिलाने आया हूं। इस मौके पर बाबूलाल ने बरहेट में वीर शहीद सीधो कान्हो की पावन स्मृति स्थल को नमन किया।
बाबूलाल मरांडी ने बरहेट में संकल्प सभा किया को संबोधित
बरहेट की संकल्प सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने राज्य में व्याप्त सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार, बांग्लादेशी घुसपैठियों से संथाल परगना की बदलती डेमोग्राफी, खनिज संसाधन एवम गरीबों की अनाज की लूट को उजागर किया। साथ ही उन्होंने सोरेन परिवार द्वारा गरीब आदिवासियों की जमीन लूट पर खड़ा प्रहार किया।
हेमंत सरकार पर साधा निशान
बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार से विकास की उम्मीद करना बेमानी है उन्होंने कहा कि जब राज्य के मुख्यमंत्री पर ही भ्रस्ताचार का आरोप लग रहा हो तो, भ्रष्टाचार पर लगाम लगने की उम्मीद भला कैसे की जा सकती है ?उन्होंने कहा कि आदिवासियों के नाम जमीन की लूट मची है, लेकिन इस पर लगाम नहीं लग रहा है।
जिस उद्देश्य से झारखंड बना वह नहीं दिख रहा है
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह राज्य अटल बिहारी बाजपेई के नेतृत्व में भाजपानीत सरकार की देन है।उन्होंने कहा कि झारखंड बीजेपी प्रदेश का किया राज अटल बिहारी वाजपेई की नेतृत्व में भाजपा नीति एनडीए सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का गठन एक विकसित झारखंड बनने के लिए ,आदिवासी मूल वादियों के विकास के लिए बनाया गया था लेकिन आज सत्ता में बैठे लोग खुद तिजोरी भरने लगे हैं खास लोगों को माइंस का लीज हो रहा।उन्होंने कहा कि आज खनिज के लिए सांथल पपरगना और झारखंड के लोगों को नहीं,बल्कि खास लोगों के नाम आवंटित हो रहा है उन्होंने कहा कि बीजेपी से भी बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे,लेकिन किसी ने आदिवासी की जमीन नहीं लूटी ।एनडीए की सरकार आने पर बाहरी लोगों को नहीं मिलेगा माइंस का लीज।बाबूलाल ने कहा कि राज्य में बीजेपीनीत एनडीए की सरकार बनेगी तो यहां के खान खनिज के लिए झारखंड वासियों के नाम पर होगा ना कि कोई कोई मुंबई यादिल्ली का लीजधारक होगा।उन्होंने गरीबों का अनाज लूटने का भी हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजे जा रहे प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल गरीबों के घर तक नहीं पहुंच रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति काफी खराब
बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस प्रशासन लोगों को लूटने में लगा है। बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा अगर लोग विरोध करते हैं तो उन पर फर्जी मुकदमे लाद दिए जाते हैं। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है।कहीं कोई सुरक्षित नहीं है ।
राज्य से घुसपैठियों को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता
संथाल् परगना के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए बाबूलाल मंराडी ने कहा का आज पूरा संथाल परगना बांग्लादेशी घुसपैठियों से भरा पड़ा है। यह राज्य सरकार की तुष्टकरण और वोट बैंक की राजनीति का परिणाम है। की संताल परगना के विभिन्न जिलों में घुसपोथियों को सुनियोजित तरीके से बसाया जा रहा है। उनके राशन कार्ड व आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी की सरकार के आते ही ऐसे घुशपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। साथ ही संरक्षण देने वाले को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
राज्य में लॉ एंड आर्डर बदहाल
बाबूलाल मरांडी ने लॉ एंड ऑर्डर पर कहा कि राज्य में बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है।सामूहिक दुष्कर्म और हत्याएं हो रही है। इसमें सबसे अधिक आदिवासी दलित बेटियां ही पीड़ित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने को आदिवासी मुख्यमंत्री बताते हैं, लेकिन आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हेमंत सरकार में ही हो रहा है। आदिवासी समाज के होनहार युवक युवतियों की हत्या हो रही है ।लेकिन सरकार को इनकी सुध लेने की फुर्सत नहीं है।
बीजेपी को मजबूत करने की अपील
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संकल्प यात्रा राज्य को भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण खान – खनिज की लूट और परिवारवाद से बचने के संकल्प की यात्रा है ।उन्होंने बदलाव की शुरुआत बरहेट से करने का आह्वान किया और कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि से राज्य के आदिवासी, दलित, पिछड़े और पीड़ित समाज का भला नहीं हो सकता है। इस कारण उन्होंने इस सरकार को उखाड़ फेंकने और आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मजबूत सरकार बनाने का आह्वान किया।

