Homeदेशजमानत की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं रॉबर्ट वाड्रा,हाईकोर्ट ने ईडी...

जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं रॉबर्ट वाड्रा,हाईकोर्ट ने ईडी को दिया साबित करने के लिए 2 सप्ताह का समय

Published on

 

बीरेंद्र कुमार झा
प्रवर्तन निदेशालय (ED )ने दिल्ली हाई कोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2019 से जारी रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत को इस आधार पर रद्द करने का अनुरोध किया है कि उन्होंने इससे जुड़ी कानूनी शर्तों का उल्लंघन किया है।न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन ने ईडी को एक हलफनामा दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा द्वारा कथित उल्लंघन का विवरण शामिल है।

जांच में सहयोग नहीं कर रहा है गांधी परिवार का दामाद: ईडी

मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू होने के तुरंत बाद एक ट्रायल कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा को अग्रिम जमानत दे दी थी। एजेंसी के वकील ने हाई कोर्ट के समक्ष दलील दी है कि मामले में धन का लेनदेन कथित तौर पर उन तक पहुंच रहा है ।वाड्रा से हिरासत में पूछताछ करने की जरूरत है। ईडी ने यह भी कहा कि गांधी परिवार के दामाद जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। रॉबर्ट वाड्रा लंदन में एक संपत्ति की खरीद से जुड़े मनी लांड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे हैं।इसकी अनुमानित कीमत 1.9 मिलियन पाउंड (17 करोड रुपए) है । यह मामला धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के तहत दर्ज किया गया है।

ईडी के पास नहीं है कोई साक्ष्य

इसके विरोध में वाड्रा के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल को जब भी बुलाया गया,वह ईडी के सामने पेश हुए ।उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी द्वारा सबूत के साथ छेड़छाड़ करने का कोई जोखिम नहीं है,क्योंकि जांच एजेंसी ने मामले से संबंधित हर दस्तावेज पहले ही जप्त कर लिया है।उनके वकील ने कहा कि ईडी लगातार ‘ मछली पकड़ने और तलाशनेकी जांच’ कर रही है।उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का समर्थन करने के लिए ईडी के पास साक्ष्य नहीं है।

 

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...