बिकलिस मामला केस : आज सुप्रीम कोर्ट में 11 दोषियों की रिहाई पर सुनवाई !

0
142



न्यूज़ डेस्क

सुप्रीम कोर्ट में आज एक ऐसे मामले की सुनवाई हो रही है जिसमे गुजरात दंगे के दौरान बिकलिस बानो के साथ ही घृणित अपराध किये गए थे और उसके परिवार की हत्या कर दी गई थी। जिन लोगों पर ये सब आरोप लगे उन्हें सजा भी मिली लेकिन बाद में गुजरात सरकार ने उसे रिहा कर दिया। इसके बाद बिकलिस फिर से न्याय की गुहार लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंची और दोषी की रिहाई के खिलाफ याचिका दायर कर न्याय की मांग की।
आज इसी मसले पर सुनवाई होनी है। देश की नजर आज इस सुनवाई पर टिकी हुई है। याद रहे जिन लोगों के बारे में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है उन्हें 2002 के गुजरात दंगे में बानो के परिवार के सदस्यों के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
इससे पहले जिन दोषियों को नोटिस नहीं दिया जा सका था, उस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने 9 मई को दोषियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था। इसने गुजराती और अंग्रेजी सहित स्थानीय समाचार पत्रों में नोटिस प्रकाशित करने का भी निर्देश दिया था।
2 मई को केंद्र और गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि वे बिलकिस बानो मामले में दोषियों की सजा माफ करने के संबंध में दस्तावेजों पर विशेषाधिकार का दावा नहीं करेंगे, और दस्तावेजों को शीर्ष अदालत के साथ साझा करने पर सहमत हुए थे।
मामले में दोषी ठहराए गए 11 लोगों को पिछले साल 15 अगस्त को रिहा कर दिया गया था। गुजरात सरकार ने अपनी छूट नीति के तहत उनकी रिहाई की अनुमति दी थी, क्योंकि दोषियों ने जेल में 15 साल पूरे कर लिए थे। 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ याचिकाओं का एक समूह दायर किया गया है, जिसमें बिलकिस बानो द्वारा दायर याचिका भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here