नई दिल्ली:कतर में रविवार को फुटबाल के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा विश्व कप का रंगारंग आगाज हुआ। अल खेर शहर के खचाखच भरे अल बायत स्टेडियम में तर के शेख तमीम बिन हमद अल थानो ने विश्व कप की शुरुआत की आधिकारिक घोषणा की और सभी का स्वागत किया। पहली बार किसी अरब देश में आयोजित हो रहे विश्व कप में अलगे 28 दिनों में 64 मुकाबले खेले जाएंगे। 18 दिसंबर को फाइनल के सााि इसका समापन होगा।

फीफा विश्वकप ट्राफी का किया गया अनावरण
विश्व कप ट्राफी को स्टेडियम में लाया गया और फ्रांस के पूर्व स्टार खिलाड़ी मार्सेल डिसेली ने ट्राफी का अनावरण किया। इसके बाद अमेरिकी अभिनेता मार्गन फ्रीमैन ने स्टेडियम में मौजूद लोगों को संबोधित किया। मोर्गन ने कहा कि फुटबाल राष्ट्रों को एकजुट करता है और यह विभिन्न समुदायों को एक साथ लाता है।

दक्षिण कोरिया के जुंग कुक मोर्गन फ्रीमैन ने बांधा समा
उद्धघाटन समारोह में दक्षिण कोरिया के बैंड बीटीएस के गायक जुंगकुक ने शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। इसके अलावा कतर के कलाकार फहद अल कुबैसी ने भी सभी का मन मौह लिया। समारोह में फीफा विश्वकप का शुभंकर लाइब आकर्षण का केंद्र रहा ।

भारत के उपराष्ट्रपति धनखड़ भी हुए समारोह में शामिल
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को खाड़ी देश के दो दिवसीय दौरे पर दोहा पहुंचे और विश्व कप उद्धघाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। धनखड़, कतर के शेख तमीम बिन हमद अल थानी के निमंत्रण पर दोहा पहुंचे

