Weather Update Today: उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश के कारण तबाही का दौर जारी, जानिए आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

0
264

न्यूज डेस्क
देश की राजधानी दिल्ली में लगातार मौसम में बदलावा का दौर जारी है। राजधानी में लोग कभी बारिश तो कभी उमस से परेशान हैं, स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जिसकी वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, फिलहाल आज दिल्ली में तो मौसम साफ रहेगा लेकिन इसके आस-पास के राज्यों में काफी बारिश होने के आसार हैं।

इधर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण तबाही का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश में शिमला के कृष्णा नगर एरिया में भूस्खलन के कारण कई मकान जमींदोज हो गए हैं। कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बनता दिख रहा हैं जो मानसून के लिए बूस्टर का काम करेगा और इसकी तीव्रता को बढ़ाएगा। इसका असर पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार, मध्यप्रदेश तक दिख सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक मानसून हिमालय के तलहटी इलाकों में एक्टिव है। इसके कारण पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभव है। इस दौरान गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगह-जगह अत्यधिक बरसात की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here