Homeदेशलाल किला प्राचीर से गरीब और ओबीसी को साध गए पीएम मोदी !

लाल किला प्राचीर से गरीब और ओबीसी को साध गए पीएम मोदी !

Published on


अखिलेश अखिल 

चुनावी खेल में जगह कोई मायने नहीं रखता। नेताओं को तो मौके की तलाश होती है। और जब किसी बड़े मंच से कोई बात कहने का अवसर मिले तो कौन नहीं बोलेगा ? प्रधानमंत्री मोदी लाल किले के प्राचीर से बहुत सी बातें कही है। आजादी दिवस पर देश को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ योजनाओं की चर्चा की। यह चर्चा पहले भी हो सकती थी लेकिन मैसेज बड़ा देना था इसलिए प्रधानमंत्री ने बड़े मंच से इस मैसेज को जनता के सामने रखा। उन्होंने विश्वकर्मा योजना की बात की और लगे हाथ गरीबो के लिए सस्ते होम लोन का भी ऐलान किया। यह कोई मामूली ऐलान नहीं है। प्रधानमंत्री ने उस समाज को अपने खेमे में लाने का प्रयास किया जो देश की जातीय राजनीति के तहत कई खेमो में बंटे हुए हैं। अगर प्रधानमंत्री का यह दाव सफल हो गया तो निश्चित तौर पर बीजेपी को बड़ा लाभ हो सकता है।    
              प्रधानमंत्री मोदी ने 15 हजार करोड़ की विश्वकर्मा योजना की शुरुआत करने की बात कही  है। इस योजना के जरिए देश के छोटे कामगारों और कारीगरों की आर्थिक मदद की जाएगी जिसके तहत उन्हें लोन से लेकर ट्रेनिंग, एडवांस टेक्नीक की जानकारी और स्किल से जुड़ी मदद भी दी जाएगी।  इस स्कीम की मदद से छोटे कामगारों, कामगारों, काश्तकारों को एमएसएमई  से जुड़ने और उनके बारे में जानने का मौका मिलेगा। 
                विश्वकर्मा योजना के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि छोटे कारोबारियों को इसका फायदा मिलने जा रहा है और ये अगले महीने से शुरू होने जा रही है।  इसके लिए सरकार 13,000 से 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है। 15 हजार करोड़ रुपये की इस विश्वकर्मा योजना के जरिए सुनार, लोहार, हेयर ड्रेसर, धोबी और राजमिस्त्री और वेंडर्स जैसे पारंपरिक व्यवसाय के लोगों को भी 15,000 करोड़ रुपये की सहायता से कारोबारी मदद दी जाएगी। 
             पीएम मोदी ने कहा कि विश्वकर्मा योजना से हर एक विश्वकर्मा को पारंपरिक कारोबार के लिए संस्थागत सपोर्ट दिया जाएगा जिसकी मदद से वो अपना जीवन स्तर सुधार सकते हैं। इसे मुख्य तौर पर ओबीसी वर्ग के लिए शुरू किया जाएगा और इसके जरिए ओबीसी वर्ग के श्रमिकों को अच्छी मदद मिलेगी।  
    इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने शहरों में घर बनाने वालों को ब्याज में छूट की योजना की बात कही है। 2 करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे ,इसका भी ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने भाषण में कहा कि शहरों में रहने वाले जो परिवार अपने घर का सपना देखते हैं, उनके लिए केंद्र सरकार एक नई योजना लेकर आ रही है। जो लोग शहरों में या किराए के मकान, झुग्गी-झोपड़ी, चॉल में रहते हैं, ऐसे लोगों को होम लोन के ब्याज में लाखों की राहत देने का फैसला उनकी सरकार ने कर लिया है। शहरों में एक बड़ी जनसंख्या अभी भी झुग्गियों में रहती है जिनको अपना आवास दिलाने के लिए सरकार ये लोन के ब्याज में राहत देने का फैसला किया है। हालांकि इस स्कीम की विस्तृत डिटेल्स बाद में सामने आएंगी। लेकिन मन जा रहा है कि गरीबो की यह योजना शुरू हो गई तो बीजेपी को बड़ा वोट लाभ हो सकता है। 

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...