पीएम मोदी के अगले साल भी झंडा फहराने के दावे पर विपक्ष ने किया हमला 

0
128


न्यूज़ डेस्क 

देश आज आजादी का जश्न मन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज लाल किला पर झंडा फहराते हुए  इशारों में कहा कि अगले साल भी एनडीए की सर्कार बनने वाली है ऐसे में वे अगले साल भी झंडा फहराएंगे। पीएम के के दावे पर विपक्षी दलों ने हमला किया है। विपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जरूर झंडा फहराएंगे लेकिन लाल किले से नहीं अपने घर पर। बता दें देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।        
     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 में प्रदर्शन के आधार पर आपने मुझे एक बार फिर आशीर्वाद दिया। अगले पांच साल अभूतपूर्व विकास के हैं। 2047 के सपने को साकार करने का सबसे बड़ा स्वर्णिम क्षण आने वाले पांच साल हैं। अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से देश की उपलब्धियों और विकास को आपके सामने रखूंगा।
                 पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार करते हुए कहा,”वह (पीएम मोदी) अगले साल एक बार फिर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, वह ऐसा अपने घर पर करेंगे।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति कहता है कि हम बार-बार जीतकर आएंगे,लेकिन आपको जिताना या हराना ये जनता के हाथ में है, मतदाताओं के हाथ में है। 2023 में कहना कि ‘ 2024 में मैं झंडा फहराऊंगा, यह अहंकार है। अगर वह स्वतंत्रता दिवस पर भी विपक्ष पर टिप्पणी करते रहेंगे, तो वह देश का निर्माण कैसे करेंगे?
   उधर , कांग्रेस के राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा,”2024 के चुनाव में देश की जनता तय करेगी कि कौन वापस आ रहा है और कौन नहीं। आइए कम से कम 2024 का इंतजार करें।वहीं, बिहार की राजधानी पटना में राजद प्रमुख लालू यादव ने राबड़ी देवी के निवास पर झंडा फहराया। इसके साथ ही उन्होंने कहा,”वह (पीएम मोदी) अगले साल लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहरा पाएंगे। हम 2024 में सत्ता में आएंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here