बीरेंद्र कुमार झा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित लाल किला पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 77 वें स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी के बीच लाल किले की सुरक्षा के लिए चेहरे की पहचान करने वाले 1000 कैमरे,ड्रोन रोधी प्रणाली और निगरानी के लिए 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
नूंह हिंसा के मद्देनजर बढ़ाई गई सुरक्षा
लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम के लिए 2 साल की अवधि के बाद कोविड-19 रोधी कोई पाबंदी नहीं होगी। वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ,जहां काफी लोगों के जुटने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि हरियाणा और आसपास के इलाकों में हाल की हिंसा को ध्यान में रखते हुए कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।
समारोह में कोरोना पाबंदी नहीं
विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने सुरक्षा व्यवस्था का विवरण साझा करते हुए कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा, जिसमें कोविद-19 रोधी कोई पाबंदी नहीं होगी। इसलिए पुलिस की पुख्ता और पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। पाठक ने कहा कि हम सुरक्षा प्रदान करने के लिए अन्य एजेंटीयों के साथ समन्वय और वास्तविक समय की जानकारी साझा करेंगे।दिल्ली पुलिस सुरक्षा उद्देश्यों के लिए प्रौद्योगिकी आधारित प्रणाली का भी उपयोग करेगी।हम तैयार हैं और अभ्यास कर रहे हैं।
लाल किला की प्राचीर पर नहीं होगी कोई बड़ी सजावट
राष्ट्रीय त्योहार के लिए दिल्ली स्थित लाल किला के सामने ज्ञानपथ को फूलों से सजाया जाएगा, साथ ही वहां जी-20 संबंधी बोर्ड भी लगाए गए हैं।हालांकि किले की प्राचीर पर कोई बड़ी सजावट नहीं होगी,जहां से प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं। सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए देश भर से प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थियों सहित लगभग 1800 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा इस साल 20,000 से अधिक अधिकारी और नागरिक वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा बनेंगे।राष्ट्रीय उत्सव के लिए ज्ञानपथ को फूलों से सजाया जा रहा है और जी 20 के बोर्ड लगाए गए हैं।
आसमान से भी रखी जाएगी निगरानी
पुलिस ने कहा कि लाल किला के अंदर और आसपास एवं अन्य रणनीतिक स्थलों पर चेहरे की पहचान और वीडियो विश्लेषण प्रणाली वाले लगभग 1000 कैमरे लगाए गए हैं,ताकि अचूक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और वीवीआईपी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। लाल किले पर ड्रोन रोधी प्रणाली लगाई गई है।वायु रक्षा तोप आरोप लगाए जाने सहित आतंकवाद रोधी सभी उपाय किए गए हैं। प्रधानमंत्री और अन्य वीवीआईपी मेहमानों की सुरक्षा के लिए स्निपर, विशेष कमांडो और शूटर रणनीतिक स्थलों पर तैनात किए जाएंगे।
किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर किसी भी अपनी घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर है।उन्होंने कहा कि पुलिस ने गश्ती तेज कर दी है और केंद्रीय एजेंसी से प्राप्त खुफिया सूचनाओं के आधार पर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर अतिरिक्त विकेट लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर गहन जांच की जा रही है और पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति बाधित करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
लाल किला के आसपास के क्षेत्र में पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध
पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम के पूरा होने तक लाल किला के आसपास के क्षेत्रों में पतंग उड़ाने सिद्ध कर दिया गया है।पुलिस ने कहा कि रणनीतिक स्थानों पर आवश्यक उपकरणों के साथ पतंग पकड़ने के लिए कुल 153 व्यक्तियों को तैनात किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि लाल किला के आसपास के इलाकों के निवासियों को कार्यक्रम खत्म होने तक पतंग नहीं उड़ाने के लिए कहा गया है। वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान एक पतंग मंच के ठीक नीचे आ गिरी थी। हालांकि प्रधानमंत्री ने बिना किसी चिंता के अपना भाषण जारी रखा था।
होटल, गेस्ट हाउस की की जा रही है जांच
पुलिस उपयुक्त सागर सिंह कलसी ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने भी गश्त और जांच तेज कर दी है। होटल,गेस्ट हाउस ,पार्किंग स्थल और रेस्तरां की जांच की जा रही है और किराएदारों और नौकरों का सत्यापन किया जा रहा है। आर डब्ल्यू ए (निवासी कल्याण संघ)और एमडब्ल्यूए (बाजार कल्याण संघ) के सदस्यों के साथ बैठक भी की जा रही है।
इन इलाकों में धारा 144 लागू
पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को राजघाट, आरटीओ और लाल किला जैसे इलाकों में धारा 144 के तहत निषेधज्ञा लागू कर दी है ।पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स एपर किए गए पोस्ट में कहा की स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राजघाट,आरटीओ, लाल किला आदि के आसपास के इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। इन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सभा की अनुमति नहीं है।
अगस्त तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई चीजों पर प्रतिबंध
वर्ष 2021 में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लाल किला के मुख्य द्वार पर भित्ति चित्र से सजाए गए शिपिंग कंटेनर खड़े कर दिए थे।इस साल ऐसी कोई दीवार नहीं होगी।पुलिस ने कहा कि 16 अगस्त तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पैराग्लाइडर,पैरामोटर, हैंग ग्लाइडर,यूएवी,माइक्रोलाइट विमान,दूर से संचालित विमान,गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे आकार के विमान, क्वॉर्डकॉप्टर या विमान की उड़ान प्रतिबंधित है।

