बीरेंद्र कुमार झा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे देश में खास सतर्कता बरती जा रही है। वही उत्तर प्रदेश में आतंकी हमले की साजिश के सामने आने के बाद खुफिया इकाई अलर्ट हो गई है। प्रदेश के सभी जनपदों में पुलिस को सभी स्तर पर पूरी सतर्कता बरते जाने के साथ ही सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विस्तृत निर्देश दिए गए हैं।स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में अलर्ट घोषित किया गया है।संवेदनशील धार्मिक स्थलों और सरकारी इमारतों की सुरक्षा में इजाफा किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा के दौरान अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखे जाने को कहा गया है।प्रमुख स्थलों पर एटीएस कमांडो भी मुस्तैद रहेंगी ।सुरक्षा प्रबंधों के लिए 238 कंपनी कंपनी पीएसी,3 कंपनी राज्य आपदा मोचन बल व 7 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बल की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।
स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ व अन्य जनपदों में होने वाले आयोजनों के दौरान अचूक व अवैध सुरक्षा प्रबंध होगी। नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम के मद्दे वहां हुई समन्वय बैठक में भी विस्तृत निर्देश दिए गए हैं,जिसके अनुरूप उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में यातायात डायवर्सन लागू कराया जाएगा। होटल, सराय धर्मशाला व लाज की प्रभावशाली चेकिंग कराई जाने के साथ ही संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
तिरंगा यात्रा के रूट पहले से तय करने के निर्देश दिए गए हैं। तिरंगा यात्रा में स्थानीय स्तर पर आयोजकों से वार्ता कर व्यवस्था की जा रही है। यात्रा के दौरान कोई गड़बड़ी न कर सके इसे लेकर आयोजकों से समन्वय बनाकर कड़ी सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश हैं। संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
हिजबुल और जैस ए मोहम्मद की साजिश का हुआ खुलासा
दरअसल आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन और जैस ए मोहम्मद के स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश में आतंकी हमले की साजिश रचने का खुलासा हुआ है।एटीएस की गिरफ्त में आए हिजबुल के संदिग्ध आतंकी अहमद राजा से पूछताछ में यह बात है सामने आई है। कहा जा रहा है कि अहमद राजा अपने साथी के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस पर किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। हमला कहां होना था फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है। एटीएस राजा के साथियों की तलाश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छानबीन कर रही है।
आतंकी अहमद रजा का पाकिस्तान से कनेक्शन
एटीएस की जांच में सामने आया है कि अहमद रजा जैस ए मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी वालिद के संपर्क में था।वालिद के कहने पर उसने एक ऑटोमेटिक पिस्टल भी खरीदी थी।एटीएस ने इस पिस्टल को मुरादाबाद से बरामद कर लिया है। वह हिजबुल मुजाहिद्दीन के पोस्टर बाय बुरहान वानी व जाकिर मूसा से प्रेरित था और उसको अपना आदर्श मानता था।
अहमद रजा के मोबाइल से जिहादी गतिविधियों से संबंधित वीडियो, फोटो फोटो और व्हाट्सएप पर फेसबुक मैसेंजर चैट मिली है। इसमें आमद रजा के पाकिस्तानी व अफगानी आतंकियों के संपर्क में होने और हथियारों की ट्रेनिंग लेने की पुष्टि हुई है। उसके मोबाइल में मुजाहिद्दीनों के लिए हथियारों की व्यवस्था करने की चैट वह फोटो भी मिली है। वह तालिबानी सेना की स्पेशल फोर्स बदरी 313 कमांडो शाखा में शामिल होना चाहता था।
गोपनील सूचनाओं के कारण पुलिस सतर्क
डीजीपी विजय कुमार के मुताबिक जांच के मद्देनजर गोपनीय सूचनाओं को साझा नहीं किया जा सकता है। वही स्पेशल डीजजी प्रशांत कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में अलर्ट घोषित किया गया है ।संवेदनशील धार्मिक स्थलों और सरकारी इमारत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे मोहम्मद के संपर्क में था फिरदौस
इस बीच एटीएस की गिरफ्त में आए कश्मीर के अनंतनाग निवासी हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी फिरदौस ने पूछताछ में बताया कि वह मुजाहिदीन जैस ए मोहम्मद के पाकिस्तानी कमांडो के लगातार संपर्क में है।उसका सगा चाचा गुलाम अहमद डार मुजाहिद दिन था जो क्यों वर्ष 1994 में सेना के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। वह अपने चाचा से प्रेरित था और जाकिर मूसा को अपना आदर्श मानता है।
फिरदौस के मोबाइल से जाकर मूसा का फोटो वह अन्य जिहादी वीडियो मिले हैं,जिसमें आतंकवादियों की शहादत का गुणगान किया गया है। उसनें ही मुरादाबाद निवासी अहमद राजा को बुलाकर अनंतनाग की पहाड़ियों में हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी थी।

