न्यूज डेस्क
उत्तराखंड में मानसूनी आफत का दौर फिलहाल जारी है। मौसम विभाग ने पहाड़ से लेकर मैदान तक रााज्य में अगले दो दिन कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जनपदों में अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार में भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी स्थानों पर येलो अलर्ट जारी है।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर व चम्पावत जनपदों में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा व कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। इसे देखते हुए इन जनपदों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार जनपद में भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपदों में कही-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। वहीं, 14 और 15 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। IMD के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी हैं। मौसम विभाग ने रविवार को चंबा, लाहुल स्पीति, कुल्लू व किन्नौर को छोड़ आठ जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है।
उधर उत्तर प्रदेश में 13 अगस्त को अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कई जगह बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार है, जिसमें से एक दो जगहों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो रविवार को बरेली, बिजनौर, लखीमपुर खीरी और मुरादाबाद, में तेज बारिश हो सकती है। ऐसे ही पीलीभीत, रामपुर और सहारनपुर उसके आस पास के क्षेत्र भी इस दौरान मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

