बीरेंद्र कुमार झा
उत्तर प्रदेश विधानसभा क्षेत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को सदन में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर जहां शब्दों के तीखे बाण छोड़े ,वहीं ओमप्रकाश राजभर के साथ उनकी मजेदार जुबानी जंग भी देखने को मिली। अखिलेश यादव ने कहा पहले ये हमारे साथ मंच पर गाना गाते थे ‘ चल सन्यासी मंदिर में’। अब यदि यह उसकी दूसरी लाइन का दें, तो मैं बैठ जाता हूं यह करते हुए वे बैठ गए। उधर से ओमप्रकाश राजभर बोले ‘ मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है’ इस पर अखिलेश ने एक बार फिर चुटकी लेते हुए बोले कि ये जब शपथ लेने गए तब मुख्यमंत्री ने इनसे कहा कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है।
ऑर्बिट कर लिया है चेंज
ओपी राजभर की ओर इशारा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये हमारे साथ थे।अभी ऑर्बिट चेंज कर लिए हैं। यह गोरखपुर बांदा वाली भर्ती भूल चुके हैं। अखिलेश ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई ,भ्रष्टाचार,छुट्टा जानवर ,जलभराव,किसान और बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार पर चुन-चुन कर हमले किए। इसी बीच उनके और सुभाषपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बीच दिलचस्प वाकया हुआ। इस पर सदन में जमकर ठहाके लगे। इस दौरान अपनी सीट पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
ओपी राजभर पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी
2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी के साथ रह रहे सुभाषपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के समाजवादी पार्टी छोड़कर, फिर से बीजेपी के पाले में जाने को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने जमकर चुटकी ली। असल में पड़ा पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर की बात उठाई।उन्होंने कहा कि हमारे एक साथी जिन्होंने अपना ऑर्बिट बदल दिया है ।इस पर सदन में सब हंसने लगे। इसके बाद नेता विरोधी दल ने विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि महोदय हमारे एक साथी थे जो हमें यही बताते थे कि गोरखपुर की भर्ती में क्या हुआ ।बांदा में क्या हुआ ।अखिलेश से यह यह सुनते ही ओमप्रकाश राजभर खड़े हो गए।इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि यहां जितने लोग बैठे हैं सब ने एक गाना सुना था। जब मैं मंच पर इनके साथ रहता था तो ये भी हमेशा एक ही गाना गाते थे ‘ चल सन्यासी मंदि’र ‘ में।इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने गाने की पहली लाइन सुना दी है, यदि वे अगली लाइन सुना दें तो मैं बैठ जाता हूं।इस पर ओमप्रकाश राजभर उठे और उन्होंने कहा कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है,? इस जवाब पर अखिलेश ने फिर से चुटकी ली और कहा क्योंकि जब ये शपथ लेने गए थे तो नेता सदन ने इन्हें यही गाना सुनाया था कि ‘ मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है ‘

