Homeदेशराजस्थान के मानगढ़ में राहुल गांधी का चुनावी शंखनाद, बोले- ‘BJP आदिवासी...

राजस्थान के मानगढ़ में राहुल गांधी का चुनावी शंखनाद, बोले- ‘BJP आदिवासी को वनवासी कहते हैं, ये भारत माता का अपमान है’

Published on

विकास कुमार
राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी ने मानगढ़ धाम में चुनावी शंखनाद कर दिया है। आदिवासी समाज की बड़ी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के नेता आदिवासी समाज को वनवासी कहते हैं, जो किसी को भी स्वीकार नहीं है,क्योंकि इससे आदिवासी समाज को केवल वनों तक सीमित किया जा रहा है और वो जंगल भी धीरे धीरे अडाणी को सौंपा जा रहा है।

वहीं राहुल गांधी ने मणिपुर में तीन महीने से चल रही हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया है। राहुल ने कहा कि अगर सेना को जिम्मेदारी दे दी जाए तो दो दिन में मणिपुर शांत हो जाएगा।

वहीं राहुल गांधी ने राजस्थान में किए गए अशोक गहलोत सरकार के काम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों-आदिवासियों की सरकार चलाती है। राहुल ने कहा कि पुराने पेंशन स्कीम को भी राजस्थान में चालू कर दिया है।

आज के कार्यक्रम में सचिन पायलट और अशोक गहलोत का मतभेद भी नजर नहीं आया। राजस्थान में कांग्रेस फिर से सत्ता में आना चाहती है। राजस्थान में 12 दशमलव 6 फीसदी आबादी अनुसूचित जनजाति की है। यही वजह है कि राहुल गांधी ने आदिवासी समाज को साधने के साथ चुनावी शंखनाद कर दिया है।

Latest articles

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...

आंखों में दिखें ये लक्षण तो समझ लें दिल में होने वाली है दिक्कत 

हमारे शरीर के तमाम अंग हमें पहले से ही यह संकेत देना शुरू कर...

More like this