बीरेंद्र कुमार झा
पाकिस्तान से भीषण ट्रेन हादसे की खबर आ रही है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित सहारा रेलवे स्टेशन के पास रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में अब तक जो खबर आ रही है उसके अनुसार 22 लोगों की मौत हो गई है।जबकि कम से कम 50 लोग घायल हो गए हैं।
मरने वालों की संख्या में हो सकता है इजाफा
ट्रेन हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अब तक जो खबर आ रही है, उसके अनुसार 22 लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल लोगों को पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेन हादसा क्यों और कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।
हादसे के बाद कई ट्रेनों का संचालन निलंबित
ट्रेन दुर्घटना के बाद कई ट्रेनों का संचालन निलंबित कर दिया गया है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन का परिचालन फिर से बहाल होने में 17-18 घंटे तक का समय लग सकता हैं।
रेलवे ने 10 डिब्बे पटरी से उतरने की की है पुष्टि
मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे मंडल अधीक्षक सुक्कूर मोहम्मद उर रहमान ने पुष्टि की है कि ट्रेन दुर्घटना में 10 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।उन्होंने कहा कि लोको शेड रोहरी से राहत गतिविधियों को चलाने के लिए ट्रेन घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। इसे दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में कम से कम 3 घंटे लगेंगे।उन्होंने जियो न्यूज़ को बताया कि दुर्घटना के कारण आप ट्रैक पर यातायात निलंबित है।
ट्रेन हादसे को देखते हुए अस्पतालों को रखा गया हाई अलर्ट पर
ट्रेन हादसे की भयावता को देखते हुए आसपास के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।उन्हें घायलों को हर संभव चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए निर्देश दे दिया गया है। एधी फाउंडेशन नियंत्रण कक्ष ने पाक मीडिया से कहा कि उसके हैदराबाद,नबावशाह, मीरपुर खास और शुक्कुर केंद्रों से दर्जनों एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

