HomeदेशPM मोदी ने अरुणाचल में पहले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,कामेंग जलविद्युत...

PM मोदी ने अरुणाचल में पहले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,कामेंग जलविद्युत परियोजना भी की देश को समर्पित

Published on

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में पहला ग्रीनफील्ड डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस हवाई अड्डे की आधारशिला पीएम मोदी ने फरवरी 2019 को रखी थी। डोनी पोलो हवाई अड्डा अरुणाचल प्रदेश में तीसरा परिचालन हवाई अड्डा होगा, जिससे पूर्वोत्तर क्षेत्र में कुल हवाईअड्डों की संख्या 16 हो जाएगी।

पीएम ने 600 मेगावाट की कामेंग जलविद्युत परियोजना भी राष्ट्र को समर्पित

पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश राज्य के पश्चिम कामेंग जिले में 600 मेगावाट की कामेंग जलविद्युत परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित किया। कामेंग जलविद्युत परियोजना को 80 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में 8,450 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से विकसित किया गया है। इससे अरुणाचल प्रदेश के बिजली अधिशेष वाला राज्य बनने और स्थिरता एवं एकीकरण के मामले में राष्ट्रीय ग्रिड को लाभ होने की उम्मीद है।

पीएम मोदी बोले-भाजपा 365 दिन, सातों दिन और 24 घंटे काम करने वाली पार्टी

प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संपर्क और ऊर्जा बुनियादी ढांचा पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए विकास की एक नई सुबह लाएगा। पीएम ने कहा कि उनकी सरकार देश के विकास के लिए 365 दिन, सातों दिन और 24 घंटे काम करती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक टिप्पणी करने वालों ने 2019 में दावा किया था कि एयरपोर्ट की आधारशिला रखना एक चुनावी हथकंडा है। हालांकि, आज जब कोई चुनाव नहीं होना है, तो हम इस हवाई अड्डे की शुरुआत कर रहे हैं।

Latest articles

20 रुपये की रिश्वत का आरोप, 30 साल बाद निर्दोष साबित, अगले ही दिन मौत

न्याय की एक मिसाल जो सिहरन पैदा कर दे! महज 20 रुपये की रिश्वत...

राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर आजीवन लगे रोक’, निशिकांत दुबे

संसद का इस बार का बजट सत्र अभी तक काफी हंगामेदार और सनसनीखेज रहा...

बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है वाईफाई?ये हो सकते हैं कारण,जानिए फिक्स करने के तरीके

आप स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ऑफिस के ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं और अचानक से...

सुबह उठते ही करते हैं ये काम तो घट रही है आपकी उम्र, जानें अपनी गलत आदतें

सुबह का समय पूरे दिन की दिशा तय करता है।जागने के बाद के शुरुआती...

More like this