अशोक गहलोत बोले इस्तीफा देना चाहता हूं,लेकिन मुख्यमंत्री पर मुझे नहीं छोड़ रहा

0
173

बीरेंद्र कुमार झा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वह कई बार मुख्यमंत्री पद छोड़ने की सोचते हैं, लेकिन यह पद उन्हें नहीं छोड़ रहा ।यह बात उन्होंने राज्य के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के शिलान्यास एवं उद्घाटन के मौके पर कही। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ की।

अशोक गहलोत के बयान पर लगे ठहाके

कार्यक्रम में मौजूद एक महिला ने अपने सफल इलाज के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि वह चाहती है अशोक गहलोत ही आगे भी मुख्यमंत्री बने रहें। स्क्वायर घुटने मुस्कुराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद जो है ना, मैं कई बार सोचता हूं इसे छोड़ना, पर मुख्यमंत्री पद मुझे नहीं छोड़ रहा। मुख्यमंत्री आवास में मंच पर इस कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े लोगों के ठहाकों और तालियों के बीच दोबारा कहा कि मैं तो दुबारा यही चाहती हूं कि मुख्यमंत्री आप ही रहें। इस पर अशोक गहलोत ने कहा कि आप तो कह ही रही हो लगातार लेकिन मैं तो खुद ही कह रहा हूं कि मुख्यमंत्री का पद मुझे नहीं छोड़ रहा। देखते हैं अब आगे क्या होता है।

राजस्थान की जनता चुनाव में बीजेपी को देगी जवाब

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में आने वाले चुनाव में आप देखेंगे कि जनता बीजेपी को जवाब
देगी।कोरोना काल में हमने असाधारण काम किया है।हमने सुशासन दिया।जनता एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाएगी।

गजेंद्र सिंह शेखावत की टिप्पणी पर गहलोत ने किया पलटवार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा अपनी चोट पर टिप्पणी किए जाने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति में किसी ने भी ऐसी टिप्पणी नहीं की होगी।मेरे एक पैर की अंगुली में तीन फैक्चर है और दूसरे पैर की उंगली में हेयरलाइन फ्रैक्चर है अगर आप लोग कहेंगे तो मैं अपना सीटी स्कैन और x-ray बीजेपी नेताओं को भेज दूंगा। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा था कि मैं कोर्ट नहीं जाना चाहता था इसलिए पैरों में पट्टी बांध कर बैठा हूं।यह एक शर्मनाक बयान है।।

राजस्थान को बदनाम कर रहे हैं मोदी

अशोक गहलोत ने हाल ही में मणिपुर की घटना पर बयान देते समय राजस्थान का जिक्र करने को लेकर एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि वे राजस्थान को बदनाम कर रहे हैं।गहलोत ने कहा कि अपराध हर राज्य में होते हैं। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे बीजेपी शासित राज्यों में हो रहे अपराधों पर क्यों नहीं बोलते हैं।प्रधानमंत्री मोदी चाहे राजस्थान की कितनी भी आलोचना करें,उनकी भाषा को देखते हुए मुझे लगता है कि वे घबरा गए हैं। मणिपुर से राजस्थान और छत्तीसगढ़ को जोड़ने का क्या तुक है। बताइए आप हमारे प्रदेश को बदनाम कर रहे हैं।अधिक गहलोत ने कहा कि बलात्कार हत्या जैसे अपराध हर राज्य में होते हैं ,लेकिन राजस्थान में तत्काल कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को कम से कम राजस्थान का नाम तो नहीं ही लेना चाहिए था।

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान का किया था जिक्र

गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया जाने की घटना पर कहा था कि घटना चाहे राजस्थान की हो या छत्तीसगढ़ की हो या फिर मणिपुर की। हिंदुस्तान के किसी भी कोने में किसी भी राज्य सरकार को राजनीतिक वाद – विवाद से ऊपर उठकर कानूनी – व्यवस्था को महत्व देना चाहिए और नारी के सम्मान की रक्षा की जानी चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here