Homeदेशमणिपुर में नग्न परेड मामला : पीड़िताओं ने सुप्रीम कोर्ट में लगाईं...

मणिपुर में नग्न परेड मामला : पीड़िताओं ने सुप्रीम कोर्ट में लगाईं याचिका ,आज होगी सुनवाई !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न परेड कराने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है।  इससे पहले मणिपुर वीडियो मामले की पीड़िताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। पीड़िताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ लगाई अपनी याचिका में कहा है कि इस मामले में जल्द से जल्द न्याय किया जाए। याचिका में पीड़िताओं की पहचान नहीं है।
             दरअसल, मणिपुर में तीन मई को हिंसा शुरू हुई थी। इसके अगले दिन चार मई को भीड़ द्वारा दो महिलाओं को नग्न कर घुमाया गया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से कहा था कि जल्द ऐसी सख्त कार्रवाई करें, जिसका असर जमीन पर दिखे नहीं तो हम कार्रवाई करेंगे।
           इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को बताया की कि उसने मणिपुर में भीड़ द्वारा दो युवा आदिवासी महिलाओं को निर्वस्‍त्र घुमाए जाने के वायरल वीडियो के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि मामला शुक्रवार देर रात दर्ज किया गया। मणिपुर सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले को आगे की जांच के लिए सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया था। इस वीडियो की देश भर में निंदा हुई थी और विपक्ष संसद में इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग कर रहा है।     इस बीच विपक्ष के नेताओं ने मणिपुर का दौरा भी किया है और मणिपुर मामले को लेकर राज्यपाल अनसुइया उइके को ज्ञापन भी दिया है। 

Latest articles

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

More like this