पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका, 40 लोगों की गई जान, राजनीतिक दल का चल रहा था सम्मेलन

0
232

बीरेंद्र कुमार झा

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक इस्लामी राजनीतिक दल के एक सम्मेलन में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह जानकारी मीडिया की एक खबर से मिली। जिओ न्यूज़ ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह विस्फोट बाजौर के खार में जमीयत उलेमा ए इस्लाम फजल के कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ। बताया जाता है कि यह एक सुसाइड हमला था, जो इतने बड़े पैमाने पर लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ा।

बड़ी संख्या में लोग घायल

पुलिस ने कहा इस विस्फोट में करीब 200 लोग घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। रेस्क्यू में 1122 के प्रवक्ता बिलाल भाई जी के अनुसार एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नक्वी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और एकता की ताकत से इसके खतरे को खत्म कर देगा। उन्होंने कहा कि जो लोग निर्दोष लोगों के जीवन के साथ खेलते हैं, वे इंसान कहलाने के लायक नहीं है।

शाम 4:00 बजे घटना

जे यूआईएफ खैबर पख्तूनख्वा के प्रवक्ता अब्दुल जलील खान के अनुसार यह विस्फोट शाम करीब 4:00 बजे उस समय हुआ जब मौलाना लाइक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे प्रांतीय प्रवक्ता ने कहा कि सम्मेलन के दौरान जेयूआईएमए मौलाना जमालुद्दीन और सीनेटर अब्दुल रशीद भी मौजूद थे।उन्होंने पुष्टि की है कि मृतकों में जीआईएफ की तहसील खान आमिर मौलाना जियाउल्लाह भी शामिल हैं। जिला इमरजेंसी अफसर ने साझा किया कि घायलों को ईमेल गारा और पेशावर में स्थानांतरित किया जा रहा है।

बिलावल ने जताया दुख

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि संघीय और प्रांतीय सरकारों को आतंकवादियों के मददगारों को न्याय के कटघरे में लाना चाहिए। मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति और संवेदना व्यक्त करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा कि आतंकवाद के षड्यंत्रकरियों को खत्म करने की जरूरत है।जमात-ए-इस्लामी के अमीर सिराजुल हक ने भी विस्फोट की निंदा की और कहा कि इसका उद्देश्य देश में अराजकता फैलाना था। उन्होंने कहा कि आतंकवादी और उनके मददगार अपने नापाक महत्वाकांक्षा में सफल नहीं हो पाएंगे। हक ने सरकार से विस्फोट की तत्काल जांच कराने का अनुरोध किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here