HomeदेशLoksabha Election Survey: लोकसभा चुनाव में नीतीश-लालू को मिलेंगी कितनी सीटें, सर्वे...

Loksabha Election Survey: लोकसभा चुनाव में नीतीश-लालू को मिलेंगी कितनी सीटें, सर्वे के मुताबिक NDA कर सकती है नुकसान की भरपाई

Published on

विकास कुमार
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सियासी दलों ने कमर कस लिया है। 2024 में मोदी की सरकार तीसरी बार आएगी या नहीं, इस पर देश में जोरदार बहस चल रही है। विपक्षी दलों ने इंडिया नाम का नया गठबंधन खड़ा कर दिया है। वहीं इस खतरे को भांप कर बीजेपी, एनडीए के कुनबे का विस्तार कर रही है। चूंकि विपक्षी गठबंधन के सूत्रधार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। ऐसे में ये सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर बिहार के वोटरों का मूड क्या है। लोकसभा चुनाव में बिहार में कौन गठबंधन किस पर भारी पड़ेगा? फिलहाल सर्वे से लोगों का मूड टटोला जा रहा है।

‘इंडिया टीवी-सीएनएक्स’ ने बिहार और झारखंड में लोगों के सियासी मिजाज पर एक ओपिनियन पोल किया है। इस सर्वे में बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया गया है। सर्वे की मानें तो बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से सबसे ज्यादा बीजेपी को 20 मिलने का दावा किया जा रहा है। वहीं जेडीयू और आरजेडी को सात-सात सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं चिराग पासवान को दो सीट, कांग्रेस को 2 सीट और उपेंद्र कुशवाहा को दो सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसका मतलब ये हुआ कि बिहार में एनडीए को 24 सीटें मिल सकती है। जबकि विपक्षी गठबंधन को 16 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। वहीं झारखंड में एनडीए को 13 तो इंडिया एलायंस को एक सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

अगर ये ओपिनियन पोल सच निकल गया तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महज सात लोकसभा सीटों पर संतोष करना पड़ेगा। ऐसे में उनके प्रधानमंत्री बनने का सपना चकनाचूर हो जाएगा। वहीं नीतीश कुमार से अलग होने के बावजूद बीजेपी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर जाएगी।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this