Homeदेशहरियाणा की किसान महिलाएं सोनिया -प्रियंका से मिली ,दिए कई देशी उपहार...

हरियाणा की किसान महिलाएं सोनिया -प्रियंका से मिली ,दिए कई देशी उपहार !

Published on


न्यूज़ डेस्क 
आज सोनिया गाँधी के सरकारी आवास दस जनपथ पर हरियाणा की किसान महिलाओं का हुजूम अचानक पहुंचा और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी और महासचिव प्रियंका गाँधी से  किसान महिलाओं ने मुलाकात की। महिलाओं के हाथ में कई तरह के उपहार भी देखे गए। किसान महिलाओं को सोनिया और प्रियंका ने स्वागत किया और खूब बातें की। इस पूरी बातचीत की जानकारी राहुल गाँधी ने सोशल मीडिया के जरिये दी है और इस मुलाकात की उन्होंने एक वीडियो भी तैयार किया है।            
     राहुल गांधी ने जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि किसानों के इस दल में उनके परिवार के लिए इतनी जबरदस्त आत्मीयता थी कि वे अपने साथ घर पर बना घी, अचार आदि उपहार लेकर के भी आए अत्यंत घुल मिलकर श्रीमती गांधी और प्रियंका से बातचीत की।उन्होंने  कहा “कुछ दिन पहले जब भारत जोड़ो यात्रा को जारी रखते हुए हम सोनीपत के एक गांव पहुंचे तो वहां के किसानों से मुझे बहुत प्यार और अपनापन मिला – खास कर किसान बहनों से। उन्होंने घर से बना कर लाया खाना खिलाया और परिवार के हिस्से की तरह सम्मान दिया। बस एक इच्छा जताई – दिल्ली देखने की। ये उनकी रोटी का ऋण था, उनके प्यार और सम्मान का कर्ज़, चुकाता कैसे नहीं। सभी को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, सोनिया गांधी जी के घर पर आमंत्रित किया और सभी बहुत खुशी के साथ आईं, इसके लिए उनका बहुत आभारी हूं।”           
     उन्होंने कहा “गौर करने वाली बात है कि वे सब कुछ न कुछ उपहार भी ले कर आईं थीं – कोई शुद्ध देसी घी, तो कोई घर का बना अचार – ऐसा होता है हमारे देश के किसानों का प्यार। आते ही वो मां और प्रियंका से घुल मिल गईं, जैसे सालों से उन्हें जानती हों। उनका हाल पूछा, अपना हाल सुनाया, सबने साथ खाना खाया और उन्होंने दिल्ली दर्शन भी किए।”
              गांधी ने आगे कहा “देश की समस्याओं से ले कर मेरे और प्रियंका के बचपन की नोक झोंक तक कई बातें हुई उनसे-और मुझे ये देख कर बहुत खुशी हुई कि वो हर बात से कितनी अवगत हैं, हर मुद्दे की जानकारी है। कानूनों से लेकर हर सरकारी नीति तक। जीएसटी और महंगाई से तो हर किसान परेशान है। हरियाणा में अग्निवीर के कारण युवाओं की परेशानी भी देख रहे हैं। वो मां और प्रियंका से प्रभावित थीं और मैं उन सभी की शक्ति देख कर – सच में, किसी भी काम को ले कर महिलाएं अगर मन बना लें, तो फिर उनके लिए कुछ नामुमकिन नहीं। भावुक हूं, सभी का प्यार पा कर, और उनकी मेज़बानी करने के सौभाग्य से।”

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...