बीरेंद्र कुमार झा
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय टीम में फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश के 1 पसमांदा मुसलमानों को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तेलंगना इकाई के पूर्व अध्यक्ष मंडी संजय कुमार को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है साथ ही रांची के पूर्व मेयर आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।
बीजेपी की नई टीम में कैलाश विजयवर्गीय बनाए गए राष्ट्रीय महामंत्री
बीजेपी की नई टीम में कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा अरुण सिंह और तरुण चुंग को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
टी रवि और दिलीप सैकिया को महासचिव पद से हटाया गया
बीजेपी ने कर्नाटक के नेता सी टी रवि और असम से लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया को महासचिव पद से हटा दिया है।
तारिक मंसूर को बनाया गया उपाध्यक्ष
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU)के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वे वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्हें नई टीम में शामिल करने के फैसले को पसमांदा मुसलमानों के लिए पार्टी की पहल का एक हिस्सा माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश से ही पार्टी के सांसद राधा मोहन अग्रवाल को पार्टी का महासचिव बनाया गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष पद से हटाया गया
बीजेपी की नई सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष महासचिव और सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है। सूची में 13 उपाध्यक्ष 8 महामंत्री,1 संगठन महामंत्री बीएल संतोष और 13 सचिव शामिल हैं।बिहार से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को पार्टी के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

