गूगल की मनमानी पर लगेगी लगाम, लोकेशन ऑफ होने पर यूजर्स को ट्रेस किया तो होगी कार्रवाई

0
412

नई दिल्ली: मोबाइल फोन में लोकेशन ऑफ करने के बाद भी गूगल आपके लोकेशन को ट्रेस करता रहता है। अमेरिका में चार साल तक चली जांच के बाद गूगल की इस हरकत का पता चला हैं जांच में यह भी पाया गया है कि वर्ष 2018 से पहले तक गूगल अमेरिका में गूगल एप से लाग आउट होने के बावजूद यूजर्स के लोकेशन ट्रेस कर लेता था।

आईटी राज्यमंत्री ने कहा डिजिटल डाटा बिल लगाएगा लगाम

इस जानकारी को गंभीरता से लेते हुए इलेक्ट्रानिक्स और आइटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा ​है कि प्रस्तावित डिजिटल डाटा सुरक्षा बिल इस प्रकार की हरकतों पर लगाम लगाएगा। उन्होंने ट्वीट कर यह आश्वास्त किया है कि किसी भी प्लेटफार्म या इंटरमीडिएरीज की तरफ से इस प्रकार का काम किए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और उन्हें वित्तीय जुर्माना तक देना होगा। सरकार प्रस्तावित डाटा सुरक्षा कानून में यह प्राविधान करने जा रही है।

यूजर्स के लोकेशन की हर समय जानकारी रखने के कारण गूगल को अमेरिका के 40 राज्यों को देना होगा39.2 करोड़ डॉलर

यूजर्स के लोकेशन की हर समय जानकारी रखने के मामले में अमेरिका की 40 राज्य सरकारों को गूगल 39.2 करोड़ डॉलर देगी। वित्तीय भरपाई के अलावा गूगल नए साल से यह स्पष्ट तौर पर बताएगी कि वह लोकेशन का डाटा कैसे एकत्र करती है। गूगल यह भी बताएगी कि लोकेशन ट्रैकिंग के ऑफ होने के बाद भी किस प्रकार के डाटा को लिया जा सकता है। गूगल यूजर्स को लोकेशन ट्रैकिंग को निष्क्रिय करने के तरीके के साथ सेटिंग द्वारा एकत्र किए गए डाटा को डिलीट करना और डाटा रखने की सीमा तय करना भी सिखाएगी। लोकेशन टेक्नोलॉजी के बारे में भी गूगल नए साल से अमेरिकी यूजर्स को विस्तृत जानकारी देगाी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here