श्रीनगर में तीन दशक बाद मना मुहर्रम का त्यौहार ,उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी इजाजत !

0
116


न्यूज़ डेस्क  

 जम्मू कश्मीर में तीन दशक से मुहर्रम नहीं मनाया जा रहा था। आतंकी गतिविधियों से परेशान सूबे के लोग इस पर्व को नहीं मना रहे थे और सरकार ने भी इस पर रोक लगा रखी थी। लेकिन अब करीब 33 साल बाद श्रीनगर में मुहर्रम का जुलुस यहाँ देखने को मिला।           
    बदले माहौल में उपराज्यपाल मनोज सिंहा व जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस बार शियाओं को जुलूस की अनुमति दी। श्रीनगर के आला अधिकारियों ने खुद मौजूद रह कर शांतिपूर्ण जुलूस के प्रबंध किए। श्रीनगर की सड़कों पर पुराने शहर लाल चौक से डल लेक के किनारे तक जब लोग छाती पीटते और झंडे लहराते चल रहे थे तो उनके साथ प्रशासन तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी सुरक्षा के लिए मौजूद थे। इससे पहले अधिकारियों और मौलवियों में सहमति, सबकुछ शांति से होने के लिए बातचीत हुई। तभी पिर जुलूस की अनुमति दी गई।     
   इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से इन दिनों मुहर्रम का महीना चल रहा है। शिया मुसलमानों के लिए पूरी दुनिया में इसे पवित्र महिना माना जाता है। इसलिए क्योंकि पैगंबर मुहम्मद के पोते हुसैन की शहादत की स्मृति में बड़े जुलूस निकलते हैं। हुसैन की शहादत सातवीं सदी में हुई थी। कश्मीर में 1990 से पहले जुलूस निकला करते थे। लेकिन दूसरे समुदाय की हिंसा और विरोध के चलते प्रशासन ने इन पर प्रतिबंध लगा रखा था।
                जुलूस के बाद श्रीनगर के आला अफसर मोहम्मद एजाज ने कहा, इस तरह जुलूस निकल सकना अमन-चैन लौट आने का नतीजा है। यों 1990 के बाद कुछ छोटे जुलूसों की अनुमति दी गई है लेकिन उनमें अक्सर हिंसा हुआ करती थी।
             ध्यान रहे कश्मीर में शिया मुसलमान अल्पसंख्यक हैं, यहां बड़ी संख्या सुन्नी मुसलमानों की है। इस इलाके में 10 फीसदी आबादी शियाओं की है।आज का  जुलूस मौजूदा नई पीढ़ी के लिए बड़ा था। लोगों ने निश्चिंतता सेइसमें बड़ी संख्या में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here