मेहंदी तो हर मौसम या सीजन में लगायी जाती है लेकिन सावन में मेहंदी का अपना अलग ही महत्व है। मेहंदी के बिना सावन अधूरा सा रह जाता है। तकनीक के इस दौर में महिलाएं अपने हाथों पर नए नए तरह के डिजाइन का प्रयोग अपने हाथों पर करती रहती हैं। लेकिन आज भी अधिकांश महिलाएं अपने हाथों पर पारंपरिक और पुराने तरीके से ही मेहंदी लगाती है।

