पीएम मोदी ने 70 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र ,कांग्रेस पर लगाया फोन बैंकिंग घोटाले का आरोप !

0
96


न्यूज़ डेस्क 


प्रधानमंत्री मोदी ने आज वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 70 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे और युवाओं को कहा कि युवा देश को आगे बढ़ाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि आज टी की तारीख में जिन लोगों को सरकारी काम करने का अवसर मिल रहा है यह बड़ी बात है। देश को आगे बढ़ाने की जरूरत है ताकि हम विकसित राष्ट्र बन सके। पीएम मोदी ने पाने सम्बोधन में कांग्रेस को भी लपेटा और उस पर फोन बैंकिंग घोटाला का आरोप लगाया।          
      वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि मौजूदा समय में भारत का बैंकिंग सेक्टर दुनिया में सबसे मजबूत माना जाता है। यह स्थिति नौ साल पहले तक नहीं थी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में बैंकिंग सेक्टर में भारी तबाही देखने को मिली थी। उन्होंने कहा कि आज हम डिजिटल लेनदेन करने में सक्षम है, लेकिन नौ साल पहले तक मोबाइल बैंकिंग 140 करोड़ आबादी के लिए नहीं थी।
              कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग पिछली सरकार के करीबी थे उन्हें एक फोन कॉल पर बैंकों से हजारो करोड़ों के लोन दिए जाते थे, जिसका भुगतान आज तक नहीं किया गया है। पिछली सरकार में यह फोन बैंकिंग घोटाला अबतक के सबसे बड़े घोटालों में से एक था।  
            लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान जब देश विकास की तरफ बढ़ रहा है तो एक सरकारी कर्मचारी के तौर पर इसमें योगदान देना गर्व की बात है। भारत के लोगों ने देश को विकसित बनाने का संकल्प ले लिया है। आने वाले 25 साल भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं।
            पीएम मोदी ने कहा कि फोन बैंकिंग घोटाला ने बैंकिंग क्षेत्र की रीढ़ की हड्डी को तोड़ दी है। उन्होंने बताया कि साल 2014 में हमने बैंकिंग क्षेत्र को पुनर्जीवित करना शुरू किया। हमने देश के सरकारी बैंकों के प्रबंधन को मजबूत किया। छोटे-छोटे बैंकों को मिलाकर एक बड़े बैंक की स्थापना की गई। सरकार ने दिवालिया संहिता लागू किया, जिससे कि अगर कोई भी बैंक भविष्य में बंद होता है तो उन्हें कम नुकसान का सामना करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here