HomeदेशNDA की बैठक में विपक्षी दलों पर बरसे PM Narendra Modi, बोले-...

NDA की बैठक में विपक्षी दलों पर बरसे PM Narendra Modi, बोले- ‘सरकारें बहुमत से बनती हैं लेकिन सबके प्रयास से चलती है’

Published on

विकास कुमार
देश की राजनीति दो हिस्से में बंटती नजर आ रही है। एकतरफ विपक्षी दलों ने इंडिया नाम का गठबंधन बनाया है। तो दूसरी तरफ बीजेपी का आलाकमान एनडीए में नई जान फूंकने में लगा है। एनडीए के 39 दलों की बैठक का आयोजन दिल्ली में किया गया। इस बैठक में सभी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताया है। और उनके नेतृत्व में एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का संकल्प लिया। वहीं इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल राज्यों में आपस में लड़ते हैं लेकिन मजबूरी की वजह से अब गठबंधन बना रहे हैं। मोदी ने कहा कि ये लोग पास पास तो आ सकते हैं लेकिन साथ साथ नहीं आ सकते हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एनडीए का गठन देश में स्थिरता लाने के लिए हुआ था।

लोकसभा चुनाव करीब आता देख बीजेपी आलाकमान एनडीए का विस्तार करने में जुटी है। एनडीए को एक तरह से विपक्षी एकता की काट के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन वास्तव में ये कितनी कामयाब होगी ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this