Homeदेशजनसंख्या विस्फोट: आज दुनिया हो जाएगी आठ अरब की , 2023 तक...

जनसंख्या विस्फोट: आज दुनिया हो जाएगी आठ अरब की , 2023 तक भारत चीन को छोड़ देगा पीछे

Published on

नई दिल्ली: दुनिया की जनसंख्या आज यानी 15 नवंबर को 8 अरब हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2030 तक पृथ्वी पर 850 करोड़,2050 तक 970 करोड़, और 2100 तक 1040 करोड़ लोग हो सकते हैं। यह भी बताया कि मानव की औसत उम्र भी आज 72.8 वर्ष हो चुकी है, यह 1990 के मुकाबले 2019 तक 9 साल बढ़ी है। 2050 तक एक मनुष्य औसतन 77.2 वर्ष तक जियेगा। वहीं महिलाएं पुरुषों से औसतन 5.4 वर्ष अधिक जीती हैं। उनकी औसत उम्र 73.4 वर्ष और पुरुषों की 68.4 वर्ष आंकी गयी है।

2023 तक चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

भारत चीन को पीछे छोड़कर साल 2023 तक सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। विश्व की आबादी 2080 के आसपास 1040 करोड़ पहुंचने का अनुमान है।

इन आठ देशों में होगी दुनिया की आधी आबादी

2050 तक भारत, पाकिस्तान, कॉन्गो, मिस्र,इथियोपिया, नाइजीरिया, फिलीपींस और तंजानिया में विश्व की 50 प्रतिशत आबादी निवास कर रही होगी।

1950 के बाद से सबसे धीमी विकास दर

कई देशों में प्रजनन क्षमता में गिरावट आयी है। जनसंख्या 1950 के बाद से सबसे धीमी दर से बढ़ रही है। वर्ष 2020 में एक प्रतिशत से भी कम हो गई है।

Latest articles

शुभमन गिल करें पहल, जल्द सुधारें फील्डिंग , ब्रैड हैडिन

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में शुरुआती...

वजीरिस्तान में हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 लोग घायल

पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक भीषण आत्मघाती हमला हुआ है, जिसमें 13...

जुलाई से बदल रहा Tatkal Ticket का नियम, IRCTC पर फौरन कर लें यह काम

IRCTC ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है।अब टिकट बुक करना...

तेजस्वी के साथी दल कर रहे 174 सीटों की मांग, कैसे करेंगे मैनेज, मचेगा घमासान!

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारा को लेकर सभी दलों ने...

More like this