कल अमित शाह करेंगे पोर्टल लॉन्च, सहारा इंडिया में फंसे लोगों के मिलेंगे पैसे

0
143

बीरेंद्र कुमार झा

केंद्रीय एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च करेंगे।इस वेबसाइट को कल 11:00 बजे अटल ऊर्जा भवन में लांच किया जाएगा। इस पोर्टल के जरिए उन निवेशकों के पैसे वापस मिलेंगे, जिनके निवेश की अवधि पूरी हो चुकी है। किस तरह से निवेशकों को उनके पैसे वापस मिलेंगे इस बारे में वेबसाइट पर पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।

लाखों निवेशकों के लिए राहत की खबर

दर्शन देशभर के लाखों निवेशकों के करोड़ों रुपए सहारा इंडिया में फंसे हुए हैं। लोग अपने निवेश की रकम की वापसी का इंतजार कर रहे हैं ।सहारा इंडिया की मैच्योरिटी पूरा होने के बावजूद भी अभी तक लोगों के पैसे वापस नहीं मिल रहे हैं, इससे लोग परेशान हैं। निवेशकों में इसको लेकर कई बार आंदोलन भी किया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। सहारा इंडिया में सबसे ज्यादा बिहार झारखंड उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश से निवेशक हैं।कुछ लोगों ने अपनी सारी गाड़ी कमाई सहारा इंडिया में जमा कर दी थी। अब वह दर-दर भटक रहे हैं। निवेश की अवधि पूरी हो जाने के बाद भी पैसे वापस नहीं मिलने से कई राज्य में लगातार सहारा इंडिया खिलाफ निवेशकों का गुस्सा फूट रहा है।

सरकार से हस्तक्षेप की मांग

निवेशकों ने इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप की अपील की थी जिसके बाद अब वेबसाइट के माध्यम से पैसे लौटाने की बात कहीं जा रही है

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सहारा इंडिया में ग्राहकों के जमा पूंजी पर फैसला सुनाते हुए यह तय किया है कि सहारा इंडिया के सभी निवेशकों को भुगतान चीफ रजिस्ट्रार कोऑपरेशन (CRC) के जरिए किया जाएगा। अब सरकार के इस कदम से निवेशकों में पैसा वापसी को लेकर एक उम्मीद जगी है सहारा सेबी फंड में ₹24 हजार करोड़ रुपए जाना है। साल 2012 में सहारा सेबी फंड बना था।

सहारा सेबी विवाद

सहारा सेबी का विवाद वर्ष 2009 का है, जब सहारा की दो कंपनियों सहारा हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड और सहारा इंडिया रियल एस्टेट कारपोरेशन ने अपना आईपीओ लाने की पेशकश की। आईपीओ के आते ही सहारा की गड़बड़ियों की पोल खुलने की शुरुआत हो गई। सेबी के सामने यह बात आ गई सहारा ने गलत तरीके से 24हजार करोड़ रुपए गलत तरीके से जुटाई थी। इसके बाद जांच शुरू हुई और सेबी ने इस में अनियमितता पाई। इसके बाद सेबी ने सहारा से निवेशकों का पैसा ब्याज समेत लौटाने को कहा ,लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मामला उलझता चला गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here