पढ़ाई के लिए पत्नी को भेजा शहर, वह प्रेमी के संग हो गई फरार, अब पति लगा रहा है न्याय की गुहार

0
107

बीरेंद्र कुमार झा

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदनगर मोहल्ले में एक विवाहिता के पति को छोड़कर अपने आशिक के साथ फरार हो जाने का मामला सामने आया है।पीड़ित पति ने बहादुरपुर थाने में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार मुजफ्फरपुर जिला के गाय घाट थाना क्षेत्र के रहने वाले अजीत कुमार ने दरभंगा के सैदनगर में किराए के मकान में अपने परिवार को रखा था। वह खुद पटना में निजी कंपनी में नौकरी करता है।

प्रेमी संग फरार हुई पत्नी

दरभंगा में अपने परिवार को रखने का अजीत कुमार का मुख्य उद्देश्य बच्चों की बेहतर पढ़ाई लिखाई कराना था ।अजीत की शादी वर्ष 2010 में हनुमान नगर थाने के पटोरी निवासी रवि मोहन चौधरी की पुत्री गोल्डी कुमारी से हुई थी। अजीत और गोल्डी की दो संतान हैं। इसी दौरान गोल्डी एक लड़के के प्रेम जाल में फंस गई और उसके साथ घर से फरार हो गई।

पति लगा रहा न्याय की गुहार

गोल्डी के पति अजीत कुमार ने कहा कि 18 मई को उनकी सास ने फोन कर बताया कि गोल्डी सुबह में अपने बच्चों के साथ घर से निकल गई है और वापस घर नहीं लौटी है।अजीत का कहना है कि उसकी पत्नी जाले निवासी रवि कुमार और प्रत्यूष प्रसाद के साथ भाग गई है।पत्नी के घर से चले जाने का फोन आने के बाद मैं पटना से दरभंगा किराए के मकान पर आया तो देखा कि घर से सभी कीमती सामान भी गायब है। उसने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी अभी तक पुलिस की तरफ से इस मामले में कोई कारवाई नहीं हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here