HomeदेशVideo: बंगाल में ममता के मंत्री का विवादित बयान, बोले- ‘कैसी दिखती...

Video: बंगाल में ममता के मंत्री का विवादित बयान, बोले- ‘कैसी दिखती हैं हमारी राष्ट्रपति’

Published on

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरि ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है।

​गिरी ने राष्ट्रपति मुर्मू के लुक पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

अखिल गिरी का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लुक पर टिप्पणी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो नंदीग्राम में एक भीड़ को संबोधित करने के दौरान का बताया जा रहा है। इसमें अखिल गिरि ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के जरिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिए बिना उन पर विवादित टिप्पणी की है।

आपकी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं? :अखिल गिरि

वायरल वीडियो में अखिल गिरि ने कहा, वह (सुवेंदु अधिकारी) कहते हैं कि मैं (अखिल गिरि) सुंदर नहीं हूं। वह कितने सुंदर हैं? हम लोगों को उनके रंग-रूप से नहीं आंकते। हम आपके राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते हैं। आपकी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?’

भाजपा ने टीएमसी को बताया आदिवासी विरोधी

उनके इस बयान का वीडियो क्लिप ट्विटर पर शेयर करते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार और तृणमूल पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल भाजपा ने ट्वीट में लिखा है, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं। तृणमूल कांग्रेस के सुधार गृहमंत्री अखिल गिरि ने महिला कल्याण विभाग की एक अन्य मंत्री शशि पांजा की उपस्थिति में उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this