न्यूज़ डेस्क
क्या चीन, अमेरिका के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है? अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी की सदस्य निक्की हेली ने इस तरह का बयान देकर सबको चौंका दिया है। निक्की हेली अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी भी चुकी है और वह अपने कई बयानों से बराबर सुर्ख़ियों में भी रहती है। अब उनका चौंका देने वाला बयान सामने आया है। यह बयान अमेरिका को चेताने वाला है। निक्की ने दावा करते हुए कहा है कि चीन अमेरिका के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है। निक्की ने दावा किया है कि चीन दशकों से अमरीका के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है। इसके लिए चीन अपनी सैन्य शक्ति ही बढ़ा रहा है।
इससे पहले अमरीकी एयर फोर्स के जनरल माइक मिनिहान और सांसद माइकल मैककॉल भी इस बारे में अमरीका को चेता चुके हैं। दोनों इस बारे में कह चुके हैं कि चीन अमरीका के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है और 2025 तक अमरीका के खिलफ जंग छेड़ सकता है।
गौरतलब है कि दुनिया की दो सबसे बड़ी सुपरपावर्स अमरीका और चीन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से दुनिया में अपनी धाक जमाए रखने की होड़ चली आ रही है, पर पिछले एक साल में यह होड़ सिर्फ होड़ न रहकर खटास में बदल चुकी है। दोनों देशों के बीच संबंधों में पिछले एक साल में दरार देखने को मिली है। बातचीत के बावजूद अभी तक अमरीका और चीन के संबंधों में सुधार की संभावना इस वक्त तो नज़र नहीं आ रही।

