Homeदेशजम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, एनकाउंटर में जैश का आतंकी...

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, एनकाउंटर में जैश का आतंकी ढ़ेर

Published on

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद का एक विदेशी आतंकवादी मार गिराया है।
पुलिस ने यह जानकारी दी कि कश्मीर के शोपियां जिले में चल रही मुठभेड़ में जैश का आतंकवादी मारा गया।

पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने दी जानकारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर जोन) विजय कुमार का हवाला देते हुए एक ट्वीट में कहा, जेईएम आतंकी संगठन का एक आतंकी मारा गया, उसकी पहचान कामरान भाई उर्फ हनीस के रूप में हुई, जो कुलगाम-शोपियां इलाके में सक्रिय था। अन्य आतंकियों की तलाश जारी है।

सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया

कापरेन इलाके में शुक्रवार को मुठभेड़ तब शुरू हुई जब आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने जब वहां छिपे आतंकवादियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा, तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों के जवानों भी फायरिंग की। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this