न्यूज डेस्क
वेस्टइंडीज ने भारत के साथ होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले इस सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई से डोमिनिका में खेला जाएगा। इस मुकाबले के साथ दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए साइकल में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच त्रिनिदाद के क्वींस पार्क में 20 जुलाई से खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज की संभावित 18 सदस्यीय टीम
क्रैग ब्रेथवेट (कप्तान), एलिक अथनाज, जर्मेन ब्लैकवुड, नक्रूमा बोनर, तेगनारायण चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, केवम हॉज, अकीम जॉर्डन, जायर मैकएलिस्टर, किर्क मैकेंजी, मार्क्विनो माइंडली, एंडरसन फिलिप, रेमन रीफर, केमार रोच, जेडेन सील्स, जोमेल वारिकन।
इसके अलावा भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 जुलाई से तीन वनडे 3 अगस्त से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है। वहीं टी20 टीम का ऐलान किया जाना अभी बाकी है। इस सीरीज से पहले वेस्टइंडीज की टीम ने तैयारी के लिए एक कैंप का आयोजन किया है। वेस्टइंडीज के इस कैंप के लिए अपने 18 सदस्य टीम ऐलान कर दिया है। हालांकि टेस्ट सीरीज के लिए अभी टीम का ऐलान नहीं किया गया है। इन 18 खिलाड़ियों में से टेस्ट टीम का ऐलान किया जाएगा।

