मणिपुर के मुख्यमंत्री वीरेंन सिंह दे सकते हैं इस्तीफा, राज्यपाल से मांगा मिलने का वक्त,

0
103

बीरेंद्र कुमार झा

मणिपुर के मुख्यमंत्री वीरेंन सिंह आज अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। मैतेइ और कुकी के बीच विवाद की वजह से 3 मई से ही राज्य में हिंसा का दौर जारी है और हालात पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री को ही बदले जाने का दबाव बीजेपी पर पड़ा रहा था।मुख्यमंत्री वीरेंन सिंह ने राज्यपाल से मुलाकात के लिए वक्त मांगा है।चर्चा है कि आज ही वे अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री वीरेंन सिंह ने रविवार को ही गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और मणिपुर में जारी हिंसा की स्थिति से उन्हें अवगत कराया था। तब उन्होंने कहा था कि मैंने गृह मंत्री को बताया है कि मणिपुर में अब कैसे हालात हैं और कैसी चीजें सुधर रही है।उन्होंने कहा था कि राज्य में हालात सुधर रहे हैं और केंद्र सरकार की मदद से हालात नियंत्रण में है। गौरतलब है कि 3 मई को हिंसा भड़क गई थी, और तब से ही यहां संघर्ष जारी है।यह तनाव कुकी और मैतेई समुदाय के लोगों के बीच है।

क्यों निशाने पर हैं एन वीरेंन सिंह

एन वीरेन सिंह भी मैतेई समुदाय से ही आते हैं और उन पर कुकी समुदाय से जुड़े संगठनों ने पक्षपात का आरोप लगाया है। 3 मई से जारी हिंसा में मणिपुर में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।राजधानी इंफाल समेत कई जिलों में हिंसा का तांडव जारी है और हालात ना संभाल पाने की को लेकर मुख्यमंत्री एन वीरेंन सिंह निशाने पर हैं।

हाईकोर्ट के एक फैसले से बिगड़ा था माहौल, 3 मई से हिंसा

दरअसल हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा था कि सरकार को मैतेई समुदाय को एसटी का दर्जा देने पर विचार करना चाहिए। इस फैसले के बाद से ही राज्य में तनाव का माहौल पैदा हो गया था।कुकी संगठन इसके विरोध में मार्च निकाल रहे थे l।ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान 3 मई को हिंसा भड़क गई थी और तब से ही मणिपुर में रहकर दंगे हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here