Homeदुनियाएक ही रात में कंगाल हो गया अमेरिका का ये अरबपति, 24...

एक ही रात में कंगाल हो गया अमेरिका का ये अरबपति, 24 घंटे में गवांए 15 अरब डॉलर , जानिए वजह

Published on

नई दिल्ली: युवा अमेरिकी अरबपति सैम बैंकमैन फ्रायड को बड़बोलापन भारी पड़ गया। उन्होंने अपने क्रिप्टो एक्सचेंज एफटीएक्स की भावी योजना का अति उत्साह में खुलासा कर दिया। एक्सचेंज बिकने का पता चलते ही निवेशकों ने हाथ खींच लिए। इससे एक दिन में उनकी संपत्ति 16 अरब डॉलर से घटकर करीब एक अरब डॉलर रह गयी।

  • 16 अरब डॉलर से घटकर करीब एक अरब डॉलर रह गयी कुल संपत्ति।
  • 94 फीसदी संपत्ति गंवा दी फ्रायड ने एक दिन में।
  • 53 फीसदी हिस्सा बैंकमैन फ्रायड का एफटीएक्स में है।

30 वर्षीय अरबपति फ्रायड ने घोषणा की कि उनको क्रिप्टो एक्सचेंज एफटीक्स को प्रतिद्वंद्वी बाननेंस खरीदने जा रहा है। इसके बाद नकदी संकट से जूझ रही एफटीएक्स की वित्तीय हालत को लेकर निवेशकों में अफरातफरी फैल गयी और उन्होंने पैसे निकाल लिए। इस बीच, बाइनेंस ने डील से किनारा कर लिया। इससे फ्रायड की संपत्ति 94 फीसदी घटकर 16 अरब से 99.15 करोड़ डॉलर रह गयी। विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी देनदारियां इससे ज्यादा हो सकती हैं।

इसलिए खींचे सौदे से हाथ:

दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज का कहना है कि एफटीएक्स ने निवेशकों के कोष का दुरुपयोग किया। यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज न्यायाधीश इसकी जांच कर रहे हैं।

किसी अरबपति की संपत्ति में एक दिन से सबसे ज्यादा गिरावट

किसी अरबपति की कुल संपत्ति में एक दिन में यह सबसे बड़ी गिरावट है। सोशल मीडिया पर एसबीएफ नाम से मशहूर फ्रायड ने शपथ ली थी कि वह अपनी पूरी संपत्ति पशुओं के कल्याण और ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने के लिए दान देंगे।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this