HomeदेशGujarat assembly election 2022: BJP ने जारी की 160 उम्मीदवारों की पहली...

Gujarat assembly election 2022: BJP ने जारी की 160 उम्मीदवारों की पहली सूची, रविंद्र जडेजा की पत्नी, हार्दिक पटेल को भी टिकट

Published on

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया से चुनाव मैदान में उतरेंगे। यहां उनके खिलाफ कांग्रेस की एमी यागनिक हैं।

मोरबी हादसे में देवदूत बने कांतिलाल को भाजपा ने दिया टिकट

मोरबी में भाजपा ने मौजूदा विधायक बृजेश का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया को टिकट दिया है। मोरबी पुल हादसे के वक्त कांतिलाल लोगों की जान बचाने के लिए मच्छू नदी में कूदे थे। उन्होंने जल्द रेस्क्यू के लिए वीडियो भी पोस्ट किया था।

जडेजा की पत्नी रिवाबा और हार्दिक पटेल भी चुनावी रण में

वहीं भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को जामनगर नॉर्थ से और हार्दिक पटेल को विरामगाम से चुनावी मैदान में उतारा गया है। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और अनिल बलूनी की मौजूदगी में भाजपा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।

पूर्व सीएम रूपाणी समेत कई दिग्गज नहीं लड़ेंगे चुनाव

उल्लेखनीय है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत गुजरात भाजपा के कई दिग्गज नेता पहले ही विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इसलिए भाजपा ने अपनी लिस्ट में पिछले विधान सभा चुनावों के मुकाबले इस बार युवा नेताओं को मौका दिया है।

 गुजरात में दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होना है। राज्य में 1 दिसंबर को 89 और 5 दिसंबर को 93 विधान सभा सीटों पर मतदान होना है।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...