Homeदेशछत्तीसगढ़ चुनाव से पहले टीएस सिंह देव होंगे उपमुख्यमंत्री ,कांग्रेस की बड़ी...

छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले टीएस सिंह देव होंगे उपमुख्यमंत्री ,कांग्रेस की बड़ी तैयारी  !

Published on


न्यूज़ डेस्क 

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति को बदलते हुए मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को उपमुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया है। कल पार्टी की हुई महत्वपूर्ण बैठक में इस बात का ऐलान किया गया है। कहा जा रहा है कांग्रेस के इस ऐलान के बाद पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी पर विराम लगेगी।  
  उल्लेखनीय है कि राज्य में 2018 में पार्टी के सत्ता में आने के बाद से ही सिंहदेव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सत्ता की लड़ाई में एक दूसरे के आमने सामने रहे हैं। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए दोनों नेता राष्ट्रीय राजधानी में हैं। कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की।       
  देर रात जारी पार्टी के एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ में सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं, राज्य में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि प्रदेश में चुनावी हार को भांपते हुए पार्टी (कांग्रेस) ने यह दांव खेला है।
               दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल, राज्य के वरिष्ठ नेता, राज्य प्रभारी कुमारी शैलजा और महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ मामलों की प्रभारी और पार्टी महासचिव कुमारी शैलजा ने सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने के लिए एक प्रस्ताव भेजा था जिसे पार्टी प्रमुख खरगे ने मंजूरी दे दी। रणनीतिक बैठक के बाद बघेल और सिंहदेव ने खड़गे से उनके आवास पर जाकर भी मुलाकात की।
         बघेल ने बाद में अपनी और सिंहदेव की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘‘हम तैयार हैं। महाराज साहेब को उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं ।’’तस्वीर में दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे थे। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सदस्य मिलकर काम करेंगे और छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में बदलाव लाते रहेंगे।
 खड़गे ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़, ये हमारे लिए केवल कोई नारा नहीं है, छत्तीसगढ़ की उन्नति व सामाजिक न्याय के लिए एक ध्येय है। छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस पार्टी में उनका अटूट विश्वास, विकास की अविरल धारा को आगे बढ़ाता रहेगा।’’
           अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, ‘‘वह  कांग्रेस के वफादार नेता हैं और कुशल प्रशासक हैं। राज्य को उपमुख्यमंत्री के रूप में उनकी सेवाओं से काफी फायदा मिलेगा। हमें विश्वास है कि छत्तीसगढ़ के लोग खरगे जी तथा राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारी बहुमत से कांग्रेस को सत्ता में बरकरार रखेंगे।’’
             वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने तंज कसते हुए ट्वीट किया, ”डूबने लगी कश्ती तो कप्तान ने कुछ यूँ किया, सौंप दी है पतवार आधी दूसरे के हाथ में। बाकी चार महीने के लिए महाराज जी को बधाई।”
 छत्तीसगढ़ में सिंहदेव को मुख्यमंत्री बघेल का विरोधी माना जाता है। सिंहदेव के समर्थकों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान ने वर्ष 2018 में राज्य में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद सिंहदेव से ढाई वर्ष के लिए मुख्यमंत्री बनाए जाने का वादा किया था।

Latest articles

12 सीटों पर महागठबंधन की आपसी फाइट,बिहार की ‘दोस्ताना जंग’ में नफा- नुकसान

बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति न...

सीएम नीतीश ने बताया बिहार में कैसा है माहौल, बोले- याद कीजिये क्या स्थिति थी

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित...

आपके परिवार के लिए कितने लीटर वाला गीजर रहेगा परफेक्ट? दूर करें कन्फ्यूजन

इस महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में ठंडक अब धीरे-धीरे बढ़ रही...

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर होने पर तेजी से सड़ने लगती है किडनी

डायबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर दोनों “साइलेंट डिज़ीज़” हैं, जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर...

More like this

12 सीटों पर महागठबंधन की आपसी फाइट,बिहार की ‘दोस्ताना जंग’ में नफा- नुकसान

बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति न...

सीएम नीतीश ने बताया बिहार में कैसा है माहौल, बोले- याद कीजिये क्या स्थिति थी

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित...

आपके परिवार के लिए कितने लीटर वाला गीजर रहेगा परफेक्ट? दूर करें कन्फ्यूजन

इस महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में ठंडक अब धीरे-धीरे बढ़ रही...