राहुल गाँधी दो दिनों की यात्रा पर मणिपुर रवाना हुए ,हिंसाग्रस्त इलाके का लेंगे जायजा !

0
141


न्यूज़ डेस्क 
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी आज दो दिनों की यात्रा  पर मणिपुर की राजधानी इम्फाल रवाना हो गए हैं। खबर के मुताबिक वे कई राहत शिविरों का दौरा करेंगे और मणिपुर की हालत को समझेंगे। मणिपुर में पिछले दो महीने से  हिंसा जारी है जिसमे बड़ी संख्या में लोगों की जाने गई है। जातीय हिंसा में मैतेई और कुकी समुदाय के लोग एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं।              
खबर के मुताबिक राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान राज्य में बनाए गए राहत शिविरों का दौरा करेंगे और राजधआनी इंफाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत भी करेंगे। राहुल गांधी कुल दो दिन मणिपुर में रहेंगे और वहां की स्थिति और नाजुक हालात को समझने की कोशिश भी करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार उनके साथ पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपल भी हैं। 
                 मणिपुर में तीन मई को शुरू हुई हिंसा के बाद से यह कांग्रेस नेता का पूर्वोत्तर के इस राज्य का पहला दौरा है. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, इंफाल पहुंचने के बाद राहुल गांधी चूड़ाचांदपुर जिले जाएंगे, जहां वह राहत शिविरों का दौरा करेंगे। इसके बाद वह विष्णुपुर जिले में मोइरांग जाएंगे और विस्थापित लोगों से बातचीत करेंगे। उन्होंने बताया, राहुल गांधी शुक्रवार को इंफाल में राहत शिविरों का दौरा करेंगे और बाद में कुछ नागरिक संगठनों से भी बातचीत करेंगे। 
                  मणिपुर में इस साल मई में जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से 300 से अधिक राहत शिविरों में करीब 50,000 लोग रह रहे हैं। गौरतलब है कि मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मणिपुर में अनुसूचित जनजाति  का दर्जा देने की मैती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हो गईं थी। 
           मणिपुर की 53 प्रतिशत आबादी मैती समुदाय की है और यह मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहती है। वहीं, नगा और कुकी जैसे आदिवासी समुदायों की आबादी 40 प्रतिशत है और यह मुख्यत: पर्वतीय जिलों में रहती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here