Homeदेशभीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला ,अस्पताल में भर्ती

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला ,अस्पताल में भर्ती

Published on

न्यूज़ डेस्क

आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर सहारनपुर में जानलेवा हमला हुआ है। ये अमला सहारनपुर स्थित देवबंद इलाके में किया गया है। हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार बदमाशों ने आजाद पर गोलिया चलाई है। हालांकि गोलियां चंद्रशेखर को छूते हुए निकल गई है लेकिन उनकी गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है।
जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक गोली चंद्रशेखर के पेट से छूकर निकल गई। फायरिंग में कार के शीशे भी टूट गए हैं। उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।
आजाद समाज पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, “सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी चीफ और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है! आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी , सख्त कार्रवाई और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद सुरक्षा की मांग करते हैं!
अभी तक बदमाशों ने यह हमला क्यों किया है इसकी जानकारी नहीं मिली है लेकिन कहा जा रहा है कि दलित समाज में आजाद के बढ़ते रुतवे की वजह से भी यह हमला हो सकता है। आजाद दलित नेता है और उनकी पहचान पिछले कुछ ही साल में देश भर में हुई है। तमाम सामाजिक मसलों पर वह जनता के साथ खड़े रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले आजाद पर इस हमले को राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के रूप में भी देखा जा रहा है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this