प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुलाकात पर पाकिस्तान में भी हलचल, अमेरिका को भी दे रहा गीदड़ भभकी

0
129

बीरेंद्र कुमार झा

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे की पाकिस्तान में अभी भी चर्चा हो रही है।प्राप्त खबर के अनुसार आतंकवाद को लेकर शुक्रवार को जारी किए गए एक बयान के मुद्दे पर पाकिस्तान ने अमेरिका के सामने आपत्ति जताई है।हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों को तलब किया था।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर थे।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन ने पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि उनके क्षेत्र का इस्तेमाल आतंकी हमलों के लिए बेस के तौर पर ना हो। व्हाइट हाउस में मुलाकात के बाद जारी इस बयान की पाकिस्तान ने कड़ी आलोचना की है।साथ ही उसने इसे कूटनीति के शर्तों के खिलाफ बताया है।गौरतलब है कि पाकिस्तान पर लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगते रहे हैं।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इस मामले में अमेरिका को दी नसीहत

रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस बात पर खासा जोर दिया गया था कि अमेरिका को ऐसे बयान जारी करने से बचना चाहिए,जो पाकिस्तान के खिलाफ भारत की राजनीति से प्रेरित और निराधार दावों को बढ़ावा देता हो।

इधर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैक मिलर ने पत्रकारों से कहा कि पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद समेत कई आतंकवादी समूहों के खिलाफ जरूरी कदम उठाए हैं, लेकिन अमेरिका इस क्षेत्र में और काम किए जाने की बात का समर्थन करता है।उन्होंने कहा कि हम नियमित रूप से इस मुद्दे को पाकिस्तान ने अधिकारियों के सामने उठाते रहेंगे।

चीन भी बौखलाया

चीन ने सोमवार को कहा कि देशों के बीच सहयोग से न तो क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को कमजोर किया जाना चाहिए और ना ही किसी तीसरे पक्ष को निशाना बनाया जाना चाहिए। चीन की यह प्रतिक्रिया भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए विभिन्न रक्षा और वाणिज्यिक समझौतों के परिप्रेक्ष्य में आई है। इन समझौतों में लड़ाकू विमानों के लिए 414 जेट इंजनों का संयुक्त उत्पादन एवं सशस्त्र ड्रोन की खरीद शामिल है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here