HomeदुनियाG-20 श‍िखर सम्‍मेलन की मेजबानी करेगा भारत, पीएम मोदी ने जारी किया...

G-20 श‍िखर सम्‍मेलन की मेजबानी करेगा भारत, पीएम मोदी ने जारी किया लोगो

Published on

नई दिल्ली: भारत अगले वर्ष होने वाले जी-20 देशों की अध्यक्षता करेगा। 2022 का शिखर सम्मेलन इसी महीने इंडोनेशिया में होने जा रहा है। जी-20 दुनिया के प्रमुख विकसित और विकासशील देशों का एक समूह है और इंडोनेशिया इस ग्रुप का मौजूदा अध्यक्ष है।

इस वर्ष इंडोनेशिया के बाली द्वीप में 15 व 16 नवंबर को होगा

जी-20 देशों का इस वर्ष का शिखर सम्मेलन इंडोनेशिया के बाली द्वीप में 15 व 16 नवंबर को होगा। जिसमें भारत से प्रधनमंत्री मोदी सहित अन्य देशों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। इस सम्मेलन के बाद एक दिसंबर से भारत जी-20 की अध्यक्षता का पदभार ग्रहण करेगा। भारत 30 नवंबर 2023 तक समूह के अध्यक्ष के तौर पर रहेगा। लिहाजा अगले वर्ष समूह के सम्मेलन की मेजबानी की जिम्मेदारी भारत की रहेगी। इस सम्मेलन के लिए भारत जी-20 अध्यक्ष के तौर पर बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड्स, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात को मेहमान देशों के रूप में न्यौता देगा।

1999 के दशक में किया गया था जी-20 का गठन

जी-20 का गठन 1999 के दशक में वित्तीय संकट की पृष्ठभूमि में किया गया था। जिसने तब विशेष रूप से पूर्वी एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया को प्रभावित किया था। उस समय समूह का उद्देश्य मध्यम आय वाले देशों को शामिल करके वैश्विक वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित करना था।

वर्तमान में जी-20 दुनिया की 60 फीसद आबादी, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व की लगभग दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।

जी-20 में शामिल हैं ये देश

वर्तमान में जी-20 समूह के अंतर्गत भारत के अलावा इंडोनेशिया, इटली, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

नई दिल्ली में होगा अगला सम्मेलन

भारत ने 2023 के जी-20 शिखर सम्मेलन कश्मीर में कराने का फैसला लिया था। जिसके लिए जून महीने में पांच सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया था। लेकिन पाकिस्तान, तुर्की, चीन व सऊदी अरब देशों ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की थी, जिसके बाद भारत ने सम्मलेन को दिल्ली में आयोजित करने का निर्णय लिया।

पीएम मोदी ने जारी किया 2023 के शिखर सम्मेलन का लोगो

पीएम नरेंद्र मोदी ने 2023 के शिखर सम्मेलन को लेकर जी-20 का लोगो जारी किया। उन्होंने वीडियो कांफ्रेेंस के माध्यम से नया लोगो सार्वजनिक किया था। लोगो के केंद्र में खिलते हुए कमल में विश्व को दिखाया गया है। पीएम मोदी ने इसके बारे में कहा कि “यह लोगो मौजूदा विश्व में उम्मीद को दिखाता है। चाहे हालात कितने भी खराब हो, कमल जरूर खिलता है। भारतीय संस्कृति में ज्ञान व संपन्नता की देवी कमल पर ही विचरण करती हैं। आज दुनिया को इसी चीज की जरूरत है। यही वजह है कि लोगो में दुनिया को कमल के बीच में दिखाया गया है।

Latest articles

मुस्लिम लीग और जिन्ना के दबाव में वंदे मातरम का बंटवारा हुआ,पीएम मोदी का बड़ा बयान

लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर हुई चर्चा की शुरुआत...

स्मार्टफोन को डैमेज कर देंगी ये गलतियां, आखिरी वाली मिस्टेक तो 99% लोग करते हैं

आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा बन गया है। हम इससे फोटो...

बंगाल चुनाव की वजह से सदन में हो रही चर्चा, प्रियंका का पीएम मोदी पर सीधा निशाना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सदन में वंदे मातरम पर चर्चा में हिस्सा लिया।...

आंख के सामने अचानक छा जाता है अंधेरा, कहीं इन बीमारियों की शुरुआत तो नहीं

आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा जाना किसी के लिए भी डरावना अनुभव हो...

More like this

मुस्लिम लीग और जिन्ना के दबाव में वंदे मातरम का बंटवारा हुआ,पीएम मोदी का बड़ा बयान

लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर हुई चर्चा की शुरुआत...

स्मार्टफोन को डैमेज कर देंगी ये गलतियां, आखिरी वाली मिस्टेक तो 99% लोग करते हैं

आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा बन गया है। हम इससे फोटो...

बंगाल चुनाव की वजह से सदन में हो रही चर्चा, प्रियंका का पीएम मोदी पर सीधा निशाना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सदन में वंदे मातरम पर चर्चा में हिस्सा लिया।...