नहीं होगा रूस में तख्तापलट, पीछे हटी वैगनर सेना, कैसे माने प्रिगोझिन

0
169

बीरेंद्र कुमार झा

रूस में तख्तापलट करने की मंशा से मास्को की तरफ कुच करने वाली विद्रोही वैगनर सेना को पीछे हटने का आदेश दिया गया है। वैगनर सेना के बॉस येवगिनी प्रिगोझीन ने शनिवार को कहा कि उन्होंने रक्तपात से बचने के लिए अपने सेना को वापस लौटने के लिए कहा है। येवगिनी प्रिगोझीन ने रूस की राजधानी मास्को की ओर बढ़ रहे अपने लड़ाकों को पीछे हटने और अपने ठिकानों पर लौटने का आदेश दिया है।

येवगिनी प्रिगोझीन ने पहले कहा था कि वह रूस में तख्तापलट करने और न्याय बहाल करने का इरादा रखते हैं और इसी मंशा के साथ उन्होंने अपनी भाड़े की वैगनर सेना को मास्को की तरफ कुच करने का आदेश दिया था।येवगिनी प्रिगोझीन की बगावत पर पुतिन ने कहा कि विद्रोह को निर्णायक रूप से दबाना होगा।

कैसे हुआ पुतिन और येवगिनी प्रिगोझीन के बीच डील

रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक बेलारूस राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के ऑफिस ने कहा है कि उन्होंने पुतिन की सहमति से भी येवगिनी प्रिगोझीन से बातचीत की थी और वैगनर मिलिशिया के प्रमुख ने स्थिति को कम करने पर सहमति व्यक्त की थी।अपनी प्रेस सेवा द्वारा जारी एक ऑडियो संदेश में येवगिनी प्रिगोझीन ने कहा कि वे वैगनर सैन्य कंपनी को खत्म करना चाहते थे। हमने 23 जून को न्याय मार्च शुरू किया था।24 घंटों में हम मास्को के 200 किलोमीटर के भीतर पहुंच गए। इस दौरान हमने अपने सैनिकों के खून की एक बूंद भी नहीं बहने दिया।

येवगिनी प्रिगोझीन ने कहा कि अब वक्त आ गया है, जब खून वह सकता है।अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हमने अपनी सेना को अपने शिविर में वापस लौटने का आदेश दिया है।

वैगनर ने बड़ी कार्रवाई को दिया था अंजाम

अपनी कार्रवाई के दौरान वैगनर की विद्रोही सेना ने यूक्रेन की सीमा पारकर रूसी क्षेत्र पर बड़ा अभियान चलाया। कई पश्चिमी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूसी अरबपति व्यवसाई कुलीन येवगिनी प्रिगोझीन के स्वामित्व वाले भाड़े के सैनिकों ने शनिवार को यूक्रेन की सीमा के पास प्रमुख पश्चिमी रूसी शहर वोरोनिश पर कब्जा कर लिया था।

इससे पहले शुक्रवार को वैगनर की सेना ने यूक्रेन की सीमा के पास रोस्टोव ऑन डॉन शहर पर कब्जा कर लिया था।ऐसे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को अपने राष्ट्रीय संबोधन में कहा वैगनर सेना के प्रमुख येवगिनी प्रिगोझीन गद्दार हैं।उनकी सेनाएं दक्षिण रूस में कहर बरपा रही है।उचित समय पर उचित जवाब दिया जाएगा।

वैगनर प्रमुख येवगिनी प्रिगोझीन ने शनिवार को एक ऑडियो संदेश में दावा किया था कि उनका अभियान रूस की राजधानी मास्को की ओर जारी रहेगा,हालांकि रूसी सरकार ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वैगनार के लड़ाकों ने वास्तव में यूक्रेन की सीमा से लगे रूसी क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है या नहीं?

कभी पुतिन के करीबी रहे होटल व्यवसाई की येवगिनी प्रिगोझीन की भाड़े की सेना, रूसी सेना का हिस्सा नहीं है लेकिन पिछले डेढ़ साल से रूस- यूक्रेन युद्ध में यह रूसी सेनाओं के सहयोगी के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं। अतीत में लगभग 40 हजार लड़कों की यह पेशेवर भाड़े की सेना लीबिया, सीरिया,मोजांबिक और सूडान जैसे देशों में गृह युद्ध भी लड़ चुकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here