न्यूज़ डेस्क
क्या राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ उनकी सुरक्षा में लगी निजी सेना वैगनर ग्रुप ही मोर्चा खोल दिया है ? क्या पुतिन तख्तापलट के शिकार हो सकते हैं ? क्या वैगनर ग्रुप और रुसी सेना के बीच तनाव चल रहा है ? और क्या रूस से जुड़े लड़ाकू समूह के सरगना येवगेनी प्रिगोझिन ने मॉस्को को सजा देने के साथ बदला लेने की कसम खाई है ? ऐसे बहुत से सवाल उठ रहे हैं। इन सवालों को बल तब और मिल रहा है जब मास्कों में सेना की पहुँच तेज कर दी गई है और क्रेमलिन की सुरक्षा काफी बढ़ा देने की बात सामने आ रही है। रुसी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक शनिवार तड़के से ही मास्कों में बड़ी संख्या में सैन्य वाहन घूम क्रेमलिन के चारो तरग तोप खड़ा कर दिए। खबर के मुताबिक पुतिन के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।
सच क्या है इसकी पुष्टि तो नहीं है लेकिन जो खबर मास्को से निकल रही है उसके मुताबिक पुतिन की निजी मिलिशिया वैगनर ग्रुप ने विद्रोह का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि वैगनर ग्रुप और रूस की सेना के बीच तनाव पैदा हो गया है। रूस से जुड़े लड़ाकू समूह के सरगना येवगेनी प्रिगोझिन ने मॉस्को को सजा देने के साथ बदला लेने की कसम खाई है। खबरों के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को वैगनर बॉस येवगेनी प्रिगोझिन के सशस्त्र तख्तापलट की कोशिश के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है। क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन को रक्षा मंत्रालय, आंतरिक मामलों के मंत्रालय और नेशनल गार्ड से लगातार इस संबंध में जानकारी मिल रही है।
खबरों के मुताबिक, वैगनर ग्रुप के सरगना येवगेनी प्रिगोझिन ने यूक्रेन के बखमुत में वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल हमले के लिए क्रेमलिन को जिम्मेदार ठहराया है। हमले में कई वैगनर लड़ाकों की जान चली गई थी। प्रिगोझिन ने कसम खाई और कहा कि हम मॉस्को जा रहे हैं, और जो कोई भी हमारे सेंटर्स में प्रवेश करेगा वह इसके लिए जवाबदेह होगा। प्रिगोझिन ने एक ऑडियो संदेश में कहा कि रूस की सेना ने हमारे शिविरों पर मिसाइल हमले किए जिससे बड़ी संख्या में हमारे लड़ाके, हमारे साथी मारे गए। उन्होंने कहा कि पीएमसी वैगनर के कमांडरों की परिषद ने फैसला लिया है कि देश का सैन्य नेतृत्व जो बुराई लाता है उसे रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो कोई भी विरोध करेगा हम इसे खतरा मानेंगे और इसे तुरंत तबाह कर देंगे।
येवगेनी प्रिगोझिन ने वैगनर समूह के इस प्रयास को इंसाफ की लड़ाई बताया है। यह बात सामने आई है कि वैगनर समूह के लड़ाके पहले ही नोवोचेर्कस्क के रास्ते में पहली चौकी पार कर चुके हैं। नोवोचेर्कस्क में रूसी सेना का मुख्यालय है। मॉस्को की सड़कों पर बख्तरबंद गाड़ियों की तादाद बड़ी संख्या में बढ़ दी गई है। बताया जा रहा है कि रूसी स्पेशल फोर्सेज ने मॉस्को के चारों ओर नाकेबंदी कर दी है। रूसी सैन्य अधिकारी क्रेमलिन और रूस की संसद ड्यूमा को सुरक्षित करने की कोशिश में लग गए हैं।वहीं, पुतिन विरोधी नेता मिखाइल खोदोरकोव्स्की ने रूसियों से वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन का समर्थन करने की अपील की है।
बता दें कि वैगनर ग्रुप का लीडर येवगेनी विक्टरोविच प्रिगोझिन एक घोषित अपराधी है। वह कई बड़े अपराधों में वॉन्टेड था। उसे जेल हुई। जेल से छूटने के बाद उसने हॉट-डॉग बेचना शुरू कर दिया। बाद में वह पुतिन का शेफ बन गया। आज उसकी रेस्त्रां की चेन है। वैगनर ग्रुप का नेटवर्क 18 देशों में है। वह इन देशों में किसी न किसी पार्टी की मदद कर रही है। जैसे माली में इसके हजार से ज्यादा सैनिक रूस की मदद से प्रेसिडेंट बने असमी गोइता के साथ खड़े हैं। बदले में गरीब देश माली उन्हें हर महीने करीब 10 मिलियन डॉलर चुकाती है।

