राजस्थान में अनोखी शादी: प्यार की खातिर टीचर मीरा बनी आरव, जेंडर बदल फिर अपनी स्टूडेंट से की शादी

0
1079

नई दिल्ली: राजस्थान के भरतपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें महिला पीटी शिक्षक मीरा अपनी ही छात्रा कल्पना से शादी करने के लिए (आरव कुंतल) लड़का बन गयी। करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग के बाद दोनों ने घरवालों की मर्जी से 4 नवबंर को शादी कर ली। मीरा ने 2013 में डीग कस्बे के नगला के राजकीय माध्यमिक स्कूल में पीटी शिक्षक के रूप में नौकरी शुरू की थी। कल्पना यहीं पढ़ती थी। 2016 में वह 10वीं कक्षा की छात्रा थी और इस दौरान उसने कबड्डी टूर्नामेंट खेलना भी शुरू कर दिया। मीरा स्कूल टीम को कबड्डी टूर्नामेंट में लेकर जाती थी। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। दो साल की दोस्ती के बाद मीरा ने जब 2018 में राजस्थान कबड्डी टीम की कैप्टन कल्पना से शादी करने की बात कही तो वह मान गयी, लेकिन शादी की राह में सबसे बड़ी समस्या यह थी कि दोनों का लड़की होना। समाज और परिवार के विरोध के उधेड़बुन में मीरा ने 2019 में लिंग ​परिवर्तन कराने का फैसला किया।

घर वालों की मर्जी से किया लिंग परिवर्तन

मीरा का कहना है कि मेरी चार बहिनें हैं। कोई भाई नहीं है, इसलिए शुरू से ही लड़कों की तरह रहने की कोशिश करती और कपड़े भी उन्हीं की तरह पहनती थी। कल्पना ने जब शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया तो उसने लिंग परिवर्तन कराने का इरादा पक्का कर लिया। 2020 में घरवालों की मर्जी से मीरा ने लिंग परिवर्तन करा लिया।

गूगल सर्च और यूट्यूब से आया विचार

मीरा ने बताया कि जब वह 12वीं में थी,तभी लिंग परिवर्तन की खबर किसी अखबार में पढ़ी थी। इसके बाद गूगल सर्च किया और यूट्यूब वीडियो देखकर इससे जुड़ी जानकारी जुटाई। फिर दिल्ली के एक डॉक्टर की मदद से 25 दिसंबर 2019 को पहला ऑपरेशन कराया। 2020 में दूसरा और दिसंबर 2021 में तीसरा ऑपरेशन हुआ।

कल्पना बोली- पति ने दिया काफी हौसला

कल्पना ने कहा कि मेरे पति (आरव) मुझे कई टूर्नामेंट में लेकर जाते थे। उन्होंने काफी हौसला दिया। ऑपरेशन कराते समय मैं उनके साथ ही थी।

मीरा को हमेशा से राखी बांधती हैं बहने: पिता

मीरा के पिता वीरों सिहं का कहना है कि उनकी पांच लड़कियां हैं। वह कभी भी लड़कियों के कपड़े नहीं पहनती थी। लड़कों के साथ खेला करती थी। शुरुआत से लड़कों की तरह रहने की वजह से उसकी बहनें उसे राखी बांधती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here