मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, व्हाइट हाउस में मीडिया से करेंगे बात

0
287

बीरेंद्र कुमार झा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं । अपने यात्रा की अंतिम पड़ाव में वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और मीडिया के सवालों का जवाब भी देंगे।यह जानकारी व्हाइट हाउस अधिकारियों ने दी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को ‘ बिग डील’ बताया है।

9 साल में नहीं किया कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कॉन्फ्रेंस को बिग डील कहने की बड़ी वजह या है की आम तो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई इंटरव्यू दिए हैं, लेकिन संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने आजतक किसी भी पत्रकार के सवालों को नहीं लिया है। उन्होंने अपने 9 साल के कार्यकाल में आजतक किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस को एड्रेस नहीं किया है। 2019 में वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे,लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जबाव नहीं दिया था।

राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता किर्बी ने दी यह अहम जानकारी

व्हाईट ट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जान किर्वी ने इस संवाददाता सम्मेलन के बारे में कहा कि हम जानते कि यह बहुत बड़ी बात है और हम इसके महत्व को समझ रहे हैं।उन्होंने बताया कि हमैं खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के अंतिम दौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हो रहे हैं और खुद भी इस बात को समझते हैं कि यह बहुत महत्वपूर्ण है।

उठ सकता है मानवाधिकार का मुद्दा

जॉन किर्बी ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में नरेंद्र मोदी सिर्फ दो सवालों के जवाब देंगे। एक अमेरिकी मीडिया के लोग करेंगे और दूसरा प्रश्न भारतीय पत्रकार का होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस को सख्ती के साथ नियंत्रित किया जाएगा और और काफी सीमित प्रश्न पूछे जायेंगे। गलत लगे कि बाइरन पर उनके साथी डेमिक्रेट्स का दबाव है कि वे नरेंद्र मोदी के सामने मानवाधिकार का प्रश्न उठाएं। नरेंद्र मोदी की सरकार पर वे आरोप लगताते रहे है कि उनके शासनकाल में लोकतांत्रिक मुल्लों में गिरावट आई है और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन हुआ है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली राजकीय अमेरिका यात्रा है।

भारत में भी सिर्फ अपने मन की बात करने का लगता रहा है आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक रविवार को रेडियो से ‘ मन की बात ‘ संवाद प्रसारित करते हैं उनके इस मन की बात कार्यक्रम को लेकर भारत के विपक्षी दलो मुख्य रूप से कांग्रेस,आप और टी एम सी जैसी पार्टियां के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरे में लेते हुए अक्सर इनपर सिर्फ अपनी बात कहने और विपक्ष के नहीं सुनने का आरोप लगाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here