मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातक आज के दिन कार्यों को लेकर भागदौड़ में रहेंगे। दोस्तों से आज निवेश संबंधी जानकारी मिलेगी, जिसका निकट भविष्य में अच्छा लाभ होगा। कार्य व्यवसाय में व्यर्थ की बातें करने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। दोपहर बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी, कार्य व्यवसाय में भी आपको अपने प्रतिस्पर्धियों को मात देकर अपने पक्ष में लाभदायक सौदे करने होंगे और इसके लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 8
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस के कामों में यदि आप किसी से धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा और आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उन्हें किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 5
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप कुछ नया कर दिखाने की उधेडबुन में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा और कार्य क्षेत्र से संबंधित कोई फैसला जल्दबाजी में ना ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 8
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों की आज के दिन धन की आय कम और व्यय अधिक होगा। आंखों में दर्द रह सकता है। मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी में संयम बनाए रखें। किसी बात को लेकर उलझन में रह सकते हैं। दोपहर के बाद आपकी समस्या सुलझने लगेगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार दिखेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 3
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन छोटी मोटी मुश्किलों के साथ शुरू होगा। आज आप अपने आपको पुरानी यादों और पुरानी बातों से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। आज आपके आसपास के लोग आपकी मदद कर सकते हैं। सामूहिक रूप से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। आज कुछ नए लोगों से आपकी मित्रता हो सकती है। यदि पुराने संबंधों में दरार आ गई है तो आज उन्हें जोड़ने का अच्छा मौका आपके पास है। आज आपको अपने आत्मविश्वास के बल पर सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 4
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आरामदायक रहेगा, लेकिन बेवजह की बातचीत से बचें, अन्यथा बैठे-बैठे अपमान हो सकता है। दिन की शुरुआत में सुस्ती रहेगी लेकिन घर के जरूरी काम अनिच्छा से करने पड़ सकते हैं। मनोरंजन के अतिरिक्त किसी अन्य कार्य के लिए तैयार नहीं होंगे, कार्य करते समय किसी के द्वारा मनोकामना पूर्ति में बाधा डालने या बाधा डालने पर क्रोधित होंगे। कार्य व्यवसाय में रुचि कम रहेगी, सीमित आमदनी से ही संतोष करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी न किसी की बात सुननी पड़ सकती है।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 3
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज रुका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। यात्रा का योग है।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में कमजोर रहने वाला है। धर्म-कर्म के कार्यों पर आप पूरा ध्यान देंगे और अपने कामों के लिए आप सूची बनाएंगे, तभी आप उन्हें समय से पूरा करेंगे। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे, लेकिन आपका घर परिवार में यदि सदस्यों में कोई वाद विवाद हो, तो आप उसे सुलझाएं उसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 9
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों को आज के दिन जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात दूर हो जाएगी। परिवारजन का सहयोग काम को बनाना आसान करेगा। अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। थोड़े प्रयास से कार्य सिद्ध होंगे। शुभ कार्य सम्पन्न होने से वातावरण आनन्द देने वाला बना रहेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 3
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप किसी काम को करने की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होने से खुशियां बनी रहेगी। यदि आपने किसी योजना में धन लगाया है, तो इससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 6
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातक आज के दिन खुशी-खुशी अपना दिन व्यतीत करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपसी मेल-जोल की भावना बढ़ेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी नए क्षेत्र में अच्छी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आपको दोस्तों का और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन करवाने का मन बनाएंगे।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 3
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छी तरह से गुजरेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढे़गी। मित्रों से हुई मुलाकात आनंद देगी। दोस्तों या रिश्तेदारों से कोई उपहार मिल सकता है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। दोपहर के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है। दोपहर बाद स्वभाव में क्रोध अधिक रह सकता है। मन तथा वाणी पर संयम बरतना आवश्यक है। विरोधियों के सामने सफलता मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 3