Homeदेशपत्नी पर हुआ अवैध संबंध का शक, पति ने सवा साल की...

पत्नी पर हुआ अवैध संबंध का शक, पति ने सवा साल की बच्ची को दुर्गा डैम में फेंका,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published on

रांची (बीरेंद्र कुमार): पारिवारिक संस्था तभी चल सकती है जबकि पति और पत्नी में विश्वास रहे। अगर यह विश्वास टूटा या किसी ने विश्वासघात करने का प्रयास किया तो फिर उस परिवार को इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ता है। ऐसी ही एक घटना झारखंड की राजधानी रांची में घटी। एक निजी इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाला अमित नाम का एक युवक रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 में एक किराए के मकान में रहता था। पत्नी के अनुश्री दूसरे लोगों के साथ अवैध संबंध होने के शक पर पत्नी के साथ अमित कुमार का वाद विवाद हुआ और फिर आक्रोशित होकर इसने अपनी सवा साल की छोटी बच्ची को अपने साथ ले जाकर धुर्वा डैम में फेंक दिया जिससे उस मासूम बच्ची मौत हो गई।

पुलिस ने मछुआरों की मदद से बरामद किया बच्ची का शव

जगन्नाथपुर थाना में बच्ची की मां के बयान पर बच्ची की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बच्ची के हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जगन्नाथपुर पुलिस ने स्थानीय मछुआरे की मदद से बच्ची का शव भी बरामद कर लिया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस इस मामले में आगे की अनुसंधान और कार्रवाई में जुट गई है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this